फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar won 74 medals in state level gymnastics

Noida News: गौतमबुद्ध नगर ने राज्य स्तरीय जिमनास्टिक में जीते 74 पदक

Sun, 17 Mar 2024 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar won 74 medals in state level gymnastics
फोटो --
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर ने राज्य स्तरीय जिमनास्टिक में जीते 74 पदक

- 62 पदक जीत प्रदेश में नंबर-1 जिले की बालिकाएं, जिला दूसरे पर

- पिछले साल जिले के बालक-बालिकाओं को मिले थे 28 पदक

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के बालक-बालिकाओं ने प्रयागराज में संपन्न हुई जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 74 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। कुल 62 पदक जीतकर बालिकाएं प्रदेश में नंबर-1 रहीं हैं, जबकि जिला दूसरे स्थान पर रहा है। पिछले साल जिले के बालक-बालिकाओं ने जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में केवल 28 पदक जीते थे।

जिम्नास्टिक एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 17 मार्च तक प्रयागराज में 40 वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के 45 बालिकाओं और 10 बालकों ने शिरकत करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन्होंने प्रतियोगिता में कुल 74 पदक जीते हैं। इनमें 62 पदक बालिकाओं ने और 12 पदक बालकों ने जीते। कुल जीते गए पदकों में 24 स्वर्ण, 26 रजत और 24 कांस्य पदक हैं। बताया गया है कि जिले की बालक-बालिका जिम्नास्टों को उच्च श्रेणी का प्रशिक्षण व और कॉम्पटीशन का माहौल दिया गया। इसी का परिणाम है कि गौतमबुद्ध नगर के बालक-बालिकाओं ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


--------

अविधा सिंह का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के दम पर खेतान वर्ल्ड स्कूल की छात्रा अविधा सिंह का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में ही 22 मार्च से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed