फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar will become the growth center of UP: Yogi

यूपी का ग्रोथ सेंटर बनेगा गौतमबुद्ध नगर : योगी

Sat, 09 Dec 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar will become the growth center of UP: Yogi
यूपी का ग्रोथ सेंटर बनेगा गौतमबुद्ध नगर : योगी
विज्ञापन

- जीबीयू में आयोजित तीनों प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों से संवाद बढ़ाने के दिए निर्देश
- कहा- शहरों के साथ गांवों तक पहुंचाई जाए विकास की योजनाएं

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का चेहरा है। इसे प्रदेश के ग्रोथ सेंटर के तौर पर विकसित करना है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दुनिया भर के लोग रहते हैं। लेकिन यहां की छवि खराब है। ऐसे में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण को अपनी इमेज सुधारने पर काम करना चाहिए। तीनों प्राधिकरण में तैनात अधिकारी या कर्मचारी यदि मानकों के विपरीत काम करता है तत्काल उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। शुक्रवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित तीनों प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की परियोजनाओं को समय से पहले और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा। साथ ही अधिकारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रत्येक हितधारकों के साथ संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार संवाद से समस्याएं दूर होंगी साथ ही लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। समीक्षा बैठक में उन्होंने शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास पर करने की बात कही। साथ ही स्पष्ट किया कि प्राधिकरणों के पास जितनी जमीन कब्जे में हो उतने का ही आवंटन करें। जिससे आवंटियों को पहले की तरह परेशान नहीं होना पड़े। समीक्षा बैठक में उनके साथ प्रभारी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से वैश्विक निवेश सम्मेलन में किए गए करार को धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन

सीएम ने अधिकारियों को आवंटियों, किसानों, निवेशकों और निवासियों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, मेरठ मंडलायुक्त जे. सेल्वा कुमारी और पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी आदि समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्ला और भंगेल एलिवेटेड योजना की दी जानकारी
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने सीएम को चिल्ला और भंगेल एलिवेटेड रोड के काम के बारे में बताया। इसके अलावा हेलीपोर्ट और गोल्फ कोर्स समेत प्रस्तावित एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही वेस्ट डिस्पोजल, पार्कों के अलावा दूसरे परियोजनाओं की जानकारी दी। नोएडा सीईओ ने किसानों के 15 बिंदुओं के मांग पत्र, सेफ सिटी के लिए 450 स्थानों पर कैमरे लगाने समेत बिल्डरों के मुद्दों की जानकारी दी गई।
लैंड बैंक और विकास योजनाओं से कराया अवगत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने ग्रेटर नोएडा के विकास परियोजनाओं, उपलब्ध लैंड बैंक, अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, पांच हजार खरीदारों की रजिस्ट्री होने, व तीन हजार का दो माह में कराने की जानकारी दी। किसानों से जुड़े शासन में लंबित्र प्रकरणों, जमीन अधिग्रहण और विभागीय कामकाज में पारदर्शिता समेत कई मुद्दो पर प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही औद्योगिक निवेश एवं आम्रपाली से करीब ढाई हजार करोड़ वापस आने समेत कई अहम जानकारी साझा की।

एयरपोर्ट समेत अन्य निवेश की जानकारी साझा की
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की ओर से नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, एयरपोर्ट से रेलमार्ग और रैपिड रेल कनेक्टिविटी, होटल, मेडिकल डिवाइस पार्क, डाटा सेंटर और औद्योगिक निवेश समेत अन्य मुद्दों पर प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के सभी चरणों के लिए जमीन खरीदने समेत धरातल पर उतारे गए औद्योगिक निवेश की जानकारी साझा की।

गोशालाओं का प्रस्तुतीकरण दिया
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं पात्र लोगों को जो-जो योजनाएं हैं उनका लाभ देने की जानकारी देते हुए बताया कि गौतमबुद्ध नगर में अभियान चलाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गांवों में आयुष्मान कार्ड और श्रम समेत स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर तक पहुंचने के लिए टीमें लगाई गई हैं। लोगों के साथ पशुओं की समस्याओं एवं गोशालाओं को लेकर भी डीएम ने अपनी ओर से प्रस्तुतीकरण दिया।


नोएडा-ग्रेनो को ईज ऑफ लिविंग शहर
नोएडा और ग्रेटर नोएडा ईज आफ डूइंग बिजनेस शहर का रूप ले चुके हैं। अब सीएम ने दोनों शहरों को ईज ऑफ लिविंग शहर का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने की बात कही। इसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा में अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।


प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाए जाए कठोर कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब हो रहा है। इस पर लगातार काम करना होगा। उन्होंने इसके लिए बृहद स्तर पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए और प्रदूषण कारकों को कम करने के लिए भी कहा। उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने और पानी की बचत के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही।


बहुमंजिला भवनों में आग के बेहतर उपाय
मुख्यमंत्री ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण से यहां की हाईराइज बिल्डिंगों में आगजनी से निपटने के लिए पुलिस विभाग को हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि तीनों प्राधिकरण अपने मास्टर प्लान को तय समय से पूरा करने और उसमें सभी तथ्यों को शामिल करें। वर्तमान समय में आग, पार्किंग समेत अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखकर भविष्य की ऐसी योजनाएं बनाए कि नए शहरों में कोई परेशानी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed