फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar tops all commissionerates in Chief Minister Darpan Dashboard

Noida News: मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में सभी कमिश्नरेट में से गौतमबुद्नगर अव्वल

Thu, 11 Sep 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar tops all commissionerates in Chief Minister Darpan Dashboard
प्रदेश के सभी जनपदों में दूसरा स्थान, दर्पण डैश बोर्ड से शासन स्तर से होती है मॉनिटरिंग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर को मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में प्रदेश के सभी कमिश्नरेट में प्रथम स्थान मिला है। वहीं, प्रदेश के सभी जनपदों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड से शासन स्तर से पुलिस के कामों की समीक्षा की जाती है। अगस्त माह की रैंकिंग बृहस्पतिवार को जारी की गई। गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट ने डायल 112 से लेकर अन्य सराहनीय कार्यों को लेकर बेहतर काम किया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को पीआरवी रेस्पांस टाइम, अग्नि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण से लेकर गुंडा एक्ट आदि की कार्रवाई में बेहतर रैंकिंग मिली है।

मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओं और ईकाइयों की कार्रवाई के 52 बिंदुओं पर आकलन किया जाता है। इस बार ज्यादातर बिंदुओं पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को ए और ए प्लस रैंकिंग मिली है। पुराने केस का निस्तारण करने, गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया पर कार्रवाई करने और विभिन्न प्रकार के सत्यापन के लिए त्वरित कार्रवाई के कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की रैंकिंग अव्वल रही है।
विज्ञापन

डायल 112 पीआरवी रिस्पांस टाइम, कुल पंजीकृत शिकायतें एवं निस्तारण, 1090, अग्नि सुरक्षा एनओसी जारी करने की कार्रवाई, आग लगने की घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया, महिलाओं से संबंधित अपराधों में हुई कार्रवाई, पॉक्सो ऐक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही, एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई, वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी, गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत हुई कार्रवाई, गुंडा व एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के नागरिक सत्यापन आदि बिंदुओं पर कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर का काम बेहतर रहा है। अग्नि दुर्घटनाओं में नियंत्रण पर भी नोएडा में अच्छा काम किया गया और अग्नि सुरक्षा एनओसी जारी की गई। चरित्र प्रमाण पत्र बनाने से सीसीटीएनएस में भी उच्च श्रेणी के कार्य किए गए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि पुलिस आम लोगों को अधिक सुरक्षित और पुलिस व जनता के बीच अच्छे समन्वय स्थापित करने के लिये लगातार काम कर रही है। यह आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed