{"_id":"69b2ddb70d08bde4240c0224","slug":"gautam-buddh-nagar-commissionerates-functioning-is-the-best-among-all-the-commissionerates-noida-news-c-1-noi1095-4040833-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सभी कमिश्नरेटों में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सभी कमिश्नरेटों में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली अव्वल
विज्ञापन
डायल-112, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने आदि मामलों में बेहतर मिला काम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड की रैंकिंग में प्रदेश के सभी कमिश्नरेटों में पहला और प्रदेश के सभी जनपदों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड के जरिए पुलिस के कामों की समीक्षा की जाती है। बृहस्पतिवार को जारी फरवरी महीने की रैंकिंग के अनुसार, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने डायल-112, अग्रिम दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने से लेकर गुंडा एक्ट आदि की कार्रवाई में बेहतर रैंकिंग मिली है।
बता दें कि डैश बोर्ड पुलिस की कार्यप्रणाली को 52 बिंदुओं के आधार पर आका जाता है। इस बार ज्यादातर बिंदुओं पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को ए और ए प्लस रैंकिंग मिली है। वहीं, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस आम लोगों को अधिक सुरक्षित और पुलिस व जनता के बीच अच्छे समन्वय स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रही है।