{"_id":"69cfe887fe99cb2f8d093bf7","slug":"gathering-of-autos-caused-jam-in-pari-chowk-and-surajpur-noida-news-c-23-1-lko1064-91446-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑटो के जमावड़े से परी चौक व सूरजपुर टी-पॉइंट की रफ्तार पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑटो के जमावड़े से परी चौक व सूरजपुर टी-पॉइंट की रफ्तार पर ब्रेक
विज्ञापन
फोटो
पुलिस कार्रवाई का भी अधिक देर तक नहीं रहता है प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक, सूरजपुर और दादरी तिराहा जैसे प्रमुख-चौराहों पर ऑटो के जमावड़े से यातायात बाधित हो रहा है। कई बार इस वजह से लंबा जाम लग जाता है। जाम से सबसे ज्यादा प्रभावित परी चौक और सूरजपुर का टी-पॉइंट है।
सूरजपुर टी-पॉइंट पर नोएडा, परी चौक और दादरी की ओर जाने वाली सड़क पर ऑटो की लंबी कतार लगी रहती है। इसके कारण सड़क संकरी हो जाती है और जाम लग जाता है। इसी तरह परी चौक पर सूरजपुर, कासना और नोएडा की ओर जाने वाली लेन पर ऑटो चालक खड़े होकर सवारियां भरते हैं, जिससे अव्यवस्था बढ़ जाती है। पुलिस कार्रवाई का भी अधिक देर तक प्रभाव नहीं रहता है।
वहीं, दादरी तिराहे के सूरजपुर, गाजियाबाद और सिकंदराबाद जाने वाले मार्ग पर दिन भर ऑटो खड़े रहते हैं। व्यापारी और लोगों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई के एक-दो दिन बाद ही स्थिति फिर सामान्य हो जाती है।
विज्ञापन
कोट
दादरी तिराहे के 100 मीटर के दायरे में ऑटो संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है, लेकिन अमल नहीं हुआ। -मनोज गोयल, अध्यक्ष, दादरी व्यापार संघ
परी चौक पर ऑटो चालक अनियंत्रित तरीके से सड़क पर खड़े होकर सवारियां भरते हैं, जिससे हमेशा जाम लगता है। -नितिन भाटी, लडपुरा