फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gas leakage from cylinder, fire erupts as soon as a lamp is lit, elderly couple suffers burns

Noida News: सिलिंडर से गैस लीकेज, दीया जलाते ही भड़की आग, बुजुर्ग दंपती झुलसा

Sat, 13 Dec 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Gas leakage from cylinder, fire erupts as soon as a lamp is lit, elderly couple suffers burns
हैबीटेक पंचतत्व सोसाइटी की 24वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग
विज्ञापन


तीन कमरों में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जला

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टेकजोन-चार स्थित हैबीटेक पंचतत्व सोसाइटी के टावर नंबर ए-6 में शुक्रवार शाम 24वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। आग सिलिंडर से गैस लीकेज के दौरान पूजा के लिए जलाए गए दीपक से लगी। घटना में फ्लैट में रह रहा बुजुर्ग दंपती मामूली रूप से झुलस गया जबकि तीन कमरों में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जल गया।
जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। टॉवर के 24वें तल पर स्थित यह फ्लैट मीनल शर्मा के नाम पर है जिसमें बुजुर्ग दंपती रहता है। आग लगते ही फ्लैट से धुआं उठने लगा और दंपती की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बाहर निकल आए। तत्काल सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड को सूचना दी गई। इसके बाद सुरक्षा गार्ड इंचार्ज उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास कर रहे दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर काबू पाने के प्रयास में दोनों बुजुर्ग मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें परिजनों की मदद से दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों और दमकल कर्मियों की संयुक्त कोशिश से करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक फ्लैट के तीन कमरों में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं जल चुकी थीं। निवासियों का कहना है कि आग मंदिर में दीया जलता छोड़ने के कारण लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फायर स्टेशन ईकोटेक-3 के अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आशंका है कि घरेलू गैस सिलिंडर में पहले से रिसाव हो रहा था और पूजा के दौरान दीपक जलाने से गैस ने आग पकड़ ली। घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है लेकिन आग से भारी नुकसान हुआ है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed