{"_id":"69b46270c6eb8150ac0b6085","slug":"gas-booking-server-down-due-to-overloaded-bookings-noida-news-c-25-1-mwt1001-110536-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओवरलोड बुकिंग के चलते गैस बुकिंग का सर्वर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओवरलोड बुकिंग के चलते गैस बुकिंग का सर्वर ठप
विज्ञापन
काॅमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के कारण ढाबा संचालक भट्टी खोदने पर मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। घरेलू गैस की ओवरलोड बुकिंग के चलते आनलाइन बुकिंग का सर्वर ठप हो गया है। घरेलू उपभोक्ता अब गैस एजेंसियों पर जाकर लाइनों में लगे हुए हैं। वही कामर्शियल सिलेंडर बिक्री पर रोक लगने के बाद होटल और ढाबा संचालकों ने भट्टी शुरू कर दी है।
गैस एजेंसी वाले लोगों का कहना है कि अब बुकिंग 22 दिन की जगह 30 दिन में की जाएगी और ओटीपी आने के अगले दिन सिलेंडर मिलेगा। लोगों में यह भ्रम फैला हुआ है कि सिलेंडर मिलेगा या नहीं मिलेगा,जिसके चलते वह पहले ही अपने-अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा रहे हैं। एचपी गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। जो उपभोक्ता आज बुकिंग कर रहता है उसे दूसरे दिन घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा रही है।
घरेलू गैस की कमी को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण अधिकारी सीमा शर्मा का कहना है कि जिले की सभी गैस एजेंसी संचालकों से इस संबंध में बात हो चुकी है। घरेलू एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। उपभोक्ताओं से भी अपील कि जाती है कि अनावश्यक गैस का भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर लें। गैस लेने से पहले नियम अनुसार बुकिंग करना अनिवार्य है। जिसे पोर्टल के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार के निर्देश पर केवल कामर्शियल गैस सिलेंडर पर वर्तमान में कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाया गया है जिनका सभी एजेंसी वाले पालन कर रहे हैं। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही। इसके साथ ही अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस लेने में कोई परेशानी होती है और शिकायत मिलती है तो नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।