फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garbage sheds are being built in the villages of Pingawan block

Noida News: पिनगवां खंड के गांवों में बन रहे कचरा शेड

Thu, 29 Jan 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Garbage sheds are being built in the villages of Pingawan block
-गांवों को स्वच्छ बनाने की पहल, दो दर्जन गांवों में बनाए जा रहे शेड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। स्वच्छता किसी भी गांव और समाज के विकास की पहली शर्त होती है। साफ-सुथरा वातावरण न केवल लोगों को बीमारियों से बचाता है, बल्कि गांव की सुंदरता और रहने की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। इसी उद्देश्य को लेकर पिनगवां खंड के गांवों में कचरा प्रबंधन की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। खंड के लगभग दो दर्जन गांवों में कचरा शेड बनाए जा रहे हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की पहल शुरू हुई है।
पिनगवां खंड के कई गांवों में कचरा शेड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष गांवों में यह कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही सभी स्थानों पर कचरा शेड तैयार हो जाएंगे। इन कचरा शेडों का मुख्य उद्देश्य गांवों में सफाई के बाद निकलने वाले कचरे को एक निश्चित स्थान पर एकत्र करना है, ताकि कचरा इधर-उधर फैलकर गंदगी न फैलाए। इन कचरा शेडों में कचरे की छंटाई की भी व्यवस्था की जाएगी। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग किया जाएगा, जिससे कचरे का उचित निपटान संभव हो सकेगा। इससे जहां एक ओर गांवों की सफाई व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

आरिफ, साजिद, इकबाल,साहिद, कुलदीप आदि ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कचरा खुले स्थानों, खाली प्लॉटों या सड़कों के किनारे फेंक दिया जाता था, जिससे बदबू, मच्छर और बीमारियों का खतरा बना रहता था। कचरा शेड बनने से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। खंड प्रशासन और ग्राम पंचायतों की निगरानी में यह कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कचरा शेडों के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा, ताकि गांवों को स्थायी रूप से साफ और स्वस्थ बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed