फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster on 11 including BN Tiwari, Satyendra Bhasin, property will be confiscated

बीएन तिवारी, सत्येंद्र भसीन समेत 11 पर गैंगस्टर, संपत्ति होगी जब्त

Sun, 27 Jun 2021 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gangster on 11 including BN Tiwari, Satyendra Bhasin, property will be confiscated
ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के 11 और आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इनमें फर्जीवाडे़ का मास्टरमाइंड बीएन तिवारी, नोबल बैंक का सीईओ विजय कुमार शर्मा, वेनिस मॉल का मालिक सत्येंद्र उर्फ मोंटू भसीन व दिनेश पांडे शामिल हैं। अब इन आरोपियों की संपत्ति जब्त होगी। इससे पहले पुलिस संजय भाटी समेत 15 आरोपियों पर गैंगस्टर लगा चुकी है और पौने चार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गर्वित इन्नोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड (बाइक बोट) कंपनी ने हजारों लोगों से अरबों रुपये की ठगी की थी। इसमें मुख्य आरोपी संजय भाटी समेत 14 आरोपियों पर पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दादरी कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। अब लखनऊ निवासी बीएन तिवारी, मेरठ के ललित कुमार, वीके शर्मा, दिनेश पांडे, वेनिस मॉल के मालिक सत्येंद्र, जालंधर पंजाब के रविंद्र व पत्नी रेखा और तरुण शर्मा, विदेश भाटी, मनोज कुमार त्यागी, अनिल शाह पर गैंगस्टर लगाया है। इन आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देेेश पर थाना दादरी में गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूर्व में संजय भाटी, राजेश भारद्वाज, विजयपाल कसाना, हरीश कुमार, विनोद कुमार, संजय गोयल, विशाल कुमार, राजेश सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद कुमार, आदेश भाटी, करनपाल, सुनील कुमार, पवन भाटी पर गैंगस्टर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed