{"_id":"6929da3354c3f454290fe02d","slug":"gangster-injured-in-encounter-who-was-on-lookout-for-cow-slaughter-in-greater-noida-2025-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida Encounter: गोकशी की फिराक में घूम रहा बदमाश साजिद मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida Encounter: गोकशी की फिराक में घूम रहा बदमाश साजिद मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
Fri, 28 Nov 2025 10:53 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:53 PM IST
सार
Greater Noida Encounter: जारचा पुलिस ने शुक्रवार रात कलौदा श्मशान घाट तिराहे के पास गोकशी के इरादे में घूम रहे बदमाश को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। साजिद पर गोवध, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बदमाश साजिद गिरप्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जारचा कोतवाली पुलिस ने गांव कलौदा श्मशान घाट तिराहे के पास गोकशी की फिराक में घूम रहे शातिर बदमाश साजिद को शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घायल साजिद को उपचार के लिए सीएचसी दादरी भेज दिया गया है। जबकि उसका साथी शहजाद हनीफ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार का कहना है कि शुक्रवार को गांव खुर्शीदपुरा–गेमपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जानलेवा फायर कर दिया।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायर किया। जिसमें आरोपी साजिद घायल होकर गिर पड़ा। मौके से उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस, एक गड़ासा, एक छुरा, एक रस्सी, प्लास्टिक का कट्टा, गाय-बैल को बेहोश करने में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन, एक सिरिंज और 170 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी और उसके साथी जंगल में गाय-बैल दिखाई देने पर उन्हें इंजेक्शन लगाकर बेहोश करते थे।
विज्ञापन
इसके बाद साथी को बुलाकर मौके पर ही काटकर मांस कट्टों में भरकर ले जाते थे। मौके से बरामद बाइक को ई-चालान आरोपी साजिद पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन केस शामिल हैं। पुलिस फरार साथी शहजाद की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जारचा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी छानबीन कर रही है।