फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster Anil Dujana's wife bought nomination letter from ward 2

वार्ड दो से गैंगस्टर अनिल दुजाना की पत्नी ने खरीदा नामांकन पत्र

Sun, 04 Apr 2021 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gangster Anil Dujana's wife bought nomination letter from ward 2
अनिल दुजाना की पत्नी पूजा। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। गैंगस्टर अनिल दुजाना की पत्नी पूजा नागर इस बार वार्ड दो से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडे़ंगी। शनिवार को उनके अधिवक्ता ने नामांकन पत्र खरीदा लिया है। 8 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं, जमानत पर जेल से बाहर चल रहे गैंगस्टर अनिल दुजाना चुनाव प्रचार से दूर रहेगा।
विज्ञापन

अनिल दुजाना ने वर्ष 2016 के पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर दो से चुुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। इस कारण अनिल चुनाव नहीं लड़ सकता, इसलिए उसने पत्नी पूजा को मैदान में उतारने की तैयारी की है। अनिल दुजाना के अधिवक्ता जितेंद्र नागर ने पूजा नागर के नाम से 250-250 रुपये दो नामांकन पत्र भी खरीदे हैं। अधिवक्ता ने बताया कि पूजा वार्ड नंबर दो से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी। साथी अधिवक्ता सचिन बिधूड़ी ने उनके नाम से दो नामांकन पत्र खरीदे हैं। पूजा नागर स्वयं अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करेंगी।
विज्ञापन

फरवरी में दोनों ने की थी शादी
अनिल दुजाना ने पूजा के साथ 16 फरवरी, 2021 को शादी की थी। शादी से एक दिन पहले ही अनिल दुजाना जमानत पर जेल से बाहर आया था। वहीं, फरवरी 2019 में सूरजपुर कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों ने सगाई की थी। 22 वर्षीय पूजा बागपत के घिटौरा गांव की रहने वाली हैं और 12वीं तक की पढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड दो पर अब होगा कड़ा मुकाबला
वर्ष 2016 के चुनाव में अनिल दुजाना के समक्ष केवल एक प्रत्याशी था। अनिल दुजाना ने 10 हजार से अधिक वोटों से एकतरफा जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वार्ड नंबर दो पर कड़ा मुकाबला होगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयवती नागर भी वार्ड दो से चुनाव लड़ेंगी। शनिवार को उन्होंने भी नामांकन पत्र खरीदा लिया है। वहीं, भाजपा भी अपना प्रत्याशी उतरने की तैयारी कर रही है। सपा की तरफ से गीता भाटी इस वार्ड से चुनाव लड़ेंगी।

25 से अधिक नामांकन पत्र बिके
जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन की कोर्ट में मिल रहे हैं। एडीएम प्रशासन को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। शनिवार दोपहर तक वार्ड एक से एक, वार्ड दो, तीन और पांच से 6-6 और वार्ड चार से पांच नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। नामांकन पत्र खरीदने वाले को पहचान पत्र देना होता है। एडीएम प्रशासन की कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed