फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang rape victim threatens self-immolation if no arrests are made

Noida News: सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की दी चेतावनी

Thu, 09 Oct 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gang rape victim threatens self-immolation if no arrests are made
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो साझा की है। वीडियो में महिला ने साहिबाबाद थाने में दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। महिला ने दो लोगों पर पति को जेल से निकलवाने का झांसा देकर बुलाने और बेहोश कर दुष्कर्म करने व वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया था। चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर आठ अक्तूबर को वायरल हुआ है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में महिला ने बताया कि 13 मई 2025 को शालीमार गार्डन पुलिस ने उनके पति को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद वह पति की जमानत के लिए प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान पति के ही परिचित श्यामदत्त शर्मा और नीरज शर्मा ने उन्हें पति को जेल से निकलवाने का झांसा दिया और इस काम के एवज में 10 लाख रुपये की मांग रखी। आरोप है कि 15 मई 2025 को श्यामदत्त शर्मा ने साहिबाबाद के श्यामपार्क एक्सटेंशन स्थित कार्यालय बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। उस समय वहां नीरज शर्मा भी मौजूद था जिसने वीडियो बनाई। होश में आने के बाद दोनों ने उन्हें वीडियो दिखाया और किसी से कुछ कहने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही पति की जमानत और जेल में सुविधा दिलवाने के नाम पर दो बार में चार लाख रुपये लिए। करीब तीन महीने तक दोनों आरोपी उनका शोषण करते रहे। 13 अगस्त 2025 को उनके पति की जमानत हो गई। आरोप है कि पति के जेल से आने के बाद भी श्यामदत्त शर्मा ने उन्हें ब्लैकमेल करना जारी रखा और होटल में आने का दबाव डाला। ऐसा नहीं करने पर उनकी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

25 अगस्त 2025 को उन्होंने पति को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। तब 18 सितंबर 2025 को साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। महिला ने बताया कि तब से लेकर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज भी आरोपी खुले घूम रहे हैं। कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह करेंगी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पीड़िता के लगाए आरोपों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed