फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang involved in theft of over 100 vehicles busted

Noida News: 100 से अधिक वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो धरे

Tue, 05 May 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in theft of over 100 vehicles busted
चोरी के 12 दोपहिया वाहन बरामद, कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

खोड़ा निवासी अनिकेत उर्फ अंकित और रवि के रूप में हुई पहचान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रेकी कर दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के सरगना व उसके साथी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के 12 दो पहिया वाहन बरामद हुए हैं। इनमें दो स्कूटी भी शामिल हैं। इनके खिलाफ दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अब तक 100 से अधिक वाहनोंं की चोरी की है।

एडीसीपी मनीषा सिंह का बताया कि पुलिस ने सेक्टर-11 से मंगलवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान खोड़ा निवासी 24 वर्षीय अनिकेत उर्फ अंकित और 23 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 बाइकें और दो स्कूटी बरामद की गईं हैं। उनके पास से दो चाकू भी बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ में संगठित गिरोह चलाने का पता चला है। गिरोह के बदमाश एनसीआर के अलग-अलग शहरों में पहले रेकी करते हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और घरों के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी को निशाना बनाते हैं। चोरी के बाद वाहनों को नोएडा के सेक्टर-54 स्थित सुनसान जंगल व झाड़ियों में छिपा देते है। इसके बाद जरूरत के अनुसार एक-एक कर इन वाहनों को कम दाम में बेच देते है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अंकित पर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रतन सिंह उर्फ रवि पर भी विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के केस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पता चला कि अंकित ही गिरोह का सरगना है। दोनों गिरफ्तार आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। बरामद पांच बाइक नोएडा के अलग-अलग हिस्से से चोरी की गईं हैं। बाइकों को आठ से 15 हजार रुपए में बेचा जाता है। स्कूटी 10 हजार रुपए में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed