फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang busted for creating fake websites of Big Basket Big Bazaar and DMart, police arrested six

Greater Noida: बिग बास्केट, बिग बाजार और DMart की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश; छह गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2023 10:35 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Apr 2023 10:35 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बिग बास्केट, बिग बाजार और DMart की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ग्रेनो वेस्ट से पुलिस की टीम ने छह शातिरों को दबोचा है। जबकि दो शातिर फरार हो गए। फेसबुक और सोशल मीडिया पर ऐड देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। 

विज्ञापन
Gang busted for creating fake websites of Big Basket Big Bazaar and DMart, police arrested six
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतम बुद्ध नगर की साइबर सेल हेल्पलाइन टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बिग बास्केट बिग बाजार और D-Mart की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। गिरोह फर्जी वेबसाइट का ऐड फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर देकर लोगों की निजी जानकारी हासिल कर लेता था। इसके बाद उनके खाते से रुपये निकाल लेता था। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आई10 कार में सवार गिरोह के छह शातिरों को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, साइबर हेल्पलाइन टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो नामी शॉपिंग कंपनियों के नाम से वेबसाइट बनाकर लोगों को लगातार ठगी का शिकार बना रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आई10 कार में सवार गिरोह के गौर सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर बैठे होने की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने छह आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों ने बताया कि वह नामी शॉपिंग कंपनियों के फर्जी वेबसाइट बनाकर ऐड देते हैं। जब ग्राहक उनसे संपर्क करता है तो ऑनलाइन खरीदारी करता है। वह उसके क्रेडिट या डेबिट कार्ड आदि की निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद उनके खाते से पैसा निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार में खरीदते हैं बैंक अकाउंट
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह 20 हजार रुपये में किसी भी व्यक्ति से बैंक अकाउंट खरीदते हैं। इनका इस्तेमाल रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, i10 कार, नगदी और मोबाइल भी बरामद किए हैं।

सस्ती कीमत देख जाल में फंस जाते हैं लोग 

आरोपी ने बताया कि वह ग्रोसरी आदि घर की जरूरतों का सामान अपनी फर्जी वेबसाइट में बाजार से काफी कम कीमत और डिस्काउंट में बिक्री करने का झांसा देते हैं जिससे लोग उनके जाल में फंस जाते हैं। पीड़ित जब ऑनलाइन शॉपिंग करता है तो वह उनके खाते की निजी जानकारी अपनी फर्जी वेबसाइट से हासिल कर ठगी करते हैं।

 

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने गाजियाबाद के ऐसोटेक सोसाइटी निवासी विनीत कुमार, ध्रुव सोलंकी, श्याम एंक्लेव निवासी गौरव तालान, बादलपुर छपरौला निवासी सलमान, संतोष मौर्य, आशुतोष मौर्य को गिरफ्तार किया है। जबकि तुषार और शाहरुख नाम के आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed