{"_id":"68bdac509cebff339c070fd1","slug":"galgotia-underpass-jammed-due-to-waterlogging-noida-news-c-23-1-lko1064-74411-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गलगोटिया अंडरपास में जलभराव से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गलगोटिया अंडरपास में जलभराव से लगा जाम
विज्ञापन
फोटो
-एंबुलेंस समेत दर्जनों वाहन पानी में हुए बंद, लोगों ने धक्का देकर निकाली एंबुलेंस
-ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से हटाए 15 वाहन, बारिश से शहर की सड़कें बनीं तालाब
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर में रविवार दोपहर की बरसात ने ग्रेटर नोएडा शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दोपहर ढाई बजे के करीब हुई झमाझम बारिश से गलगोटिया अंडरपास (एक्सपो मार्ट) सहित कई जगहों पर पानी भर गया। इसका सबसे बुरा असर एंबुलेंस और दर्जनों वाहनों पर पड़ा। जो जलभराव में फंस गए। एंबुलेंस समेत दर्जनों वाहन खराब हो गए। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक खुद धक्का लगाते नजर आए। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी क्रेन मंगाकर अंडरपास में बंद हुए 15 वाहनों को बाहर निकलवाया। इस दौरान गलगोटिया अंडरपास के दोनों तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों व वाहनस्वामियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के दौरान गलगोटिया अंडरपास में जलभराव से सबसे गंभीर स्थिति तब बनी। जब एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस पानी में फंसकर बंद हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस को धक्का लगाया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे स्टार्ट कराकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके अलावा तीन अन्य एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं। अंडरपास में फंसे वाहनों को निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी बारिश में भीगते हुए मौके पर डटे रहे। उन्होंने क्रेन बुलाकर बंद वाहनों को बाहर निकलवाया और जाम को धीरे-धीरे खोलने का प्रयास किया। बावजूद इसके गलगोटिया अंडरपास और आसपास की सड़कों पर दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के दौरान हर बार यहां वाहन खराब होकर खड़े हो जाते है। लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई स्थायी समाधान नहीं निकालते। जबकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से पूर्व में कई बार प्राधिकरण को पत्र लिखा जा चुका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर के कई इलाकों में जलभरावः
बारिश के बाद सिर्फ गलगोटिया अंडरपास ही नहीं बल्कि सूरजपुर, कुलेसरा, दादरी, ग्रेनो वेस्ट, सुत्याना, हल्दौनी, तुगलकपुर, ऐच्छर और जलपुरा समेत कई इलाकों में पानी भर गया। जगह-जगह दोपहिया वाहन बंद हो गए, जिन्हें लोग पैदल खींचकर बाहर निकालते नजर आए। शहरवासियों ने आरोप लगाया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हर साल यही स्थिति बनती है।
विज्ञापन
-- -- -
मुख्य सड़कों पर दिनभर रेंगा यातायातः
बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कें भी जाम की चपेट में रहीं। एक्पो मार्ट गोलचक्कर, कासना, परी चौक, सेक्टर अल्फा-1 कामर्शियल बेल्ट, जगतफार्म मार्केट गोलचक्कर, होंडा चौक, तिलपता, किसान चौक और 130 मीटर चौड़ी सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। पुलिसकर्मी लगातार रेनकोट और छाते में खड़े होकर ट्रैफिक को धीरे-धीरे निकालते रहे।
बारिश से उमस से राहत, मौसम सुहावनाः
बारिश ने जहां शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। वहीं लोगों को उमस और गर्मी से राहत भी मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार 5.6 किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा। शाम को मौसम सुहावना होने से लोग परिवार संग घूमने निकल पड़े। शॉपिंग मॉल और पार्कों में खासा रौनक दिखा।