फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gadkari will give the message of environmental protection, will review the Greenfield Expressway

Noida News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे गडकरी, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का लेंगे जायजा

Mon, 07 Jul 2025 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gadkari will give the message of environmental protection, will review the Greenfield Expressway
इंटरचेंज पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान करेंगे शुरू, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को जिले में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम यमुना और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर होगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का जायजा भी लेंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी होंगे।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नोएडा एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए फरीदाबाद के सेक्टर-65 तक बन रहा है। इसका काम करीब 45 प्रतिशत पूरा हो गया है। एयरपोर्ट से यमुना एक्सप्रेसवे तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे इंटरचेंज बन चुका है। हवाई अड्डा शुरू होते ही इसपर यातायात भी शुरू कर दिया जाएगा। 30.4 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे के आगे का निर्माण जारी है। इसका काम पूरा होने के बाद फरीदाबाद जाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा वहां 25 मिनट में नोएडा हवाई अड्डा पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे मंत्री
नितिन गडकरी पर्यावरण पर पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और दोनों केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed