फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FTC prevention discussed in meeting

Noida News: बैठक में अपराधों की रोकथाम पर चर्चा

Thu, 12 Jan 2023 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
FTC prevention discussed in meeting
बैठक में अपराधों की रोकथाम पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


बादशाहपुर। एसीपी सदर संजीव बल्हारा की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक शांति समन्वय बैठक में अपराधों की रोकथाम पर चर्चा हुई। इसमें थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, अपराधों का मूल्यांकन करके उनके निवारण/रोकथाम, अपराधियों की पहचान, आसपास में पनपने वाले अपराध व आपराधिक तत्वों तथा शहर में यातायात संचालन, कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के बारे में चर्चा हुई।
मीटिंग में एसीपी ने लोगों के साथ विचार सांझा करते हुए किराएदारों के सत्यापन करने के बारे से सुझाव दिए। वहीं एरिया में अवैध नशीले पदार्थ रखने/बेचने वाले व्यक्तियों की जानकारी रखने व उनकी सूचना पुलिस को देने के बारे में बताया गया। इसके अलावा एरिया के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन पर संदेह होने पर या कोई भी चोरी होने की सूचना बिना किसी देरी के तुरंत पुलिस को अवश्य देने का आह्वान किया गया। जिससे कि वाहन को आरोपी सहित समय रहते ही काबू किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में एसीपी ने पुलिस व पदाधिकारियों और आमजन के साथ तालमेल बनाकर आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने के दिशा-निर्देश दिए गए। बादशाहपुर प्रभारी इंस्पेक्टर मदन, एसपीआर प्रभारी एसआई उमेश, पुलिस चौकी व आसपास के गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed