फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdg

Noida News: फैक्ट्ररी के बेसमेंट में तोड़फोड़, 91 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
fsdg
- कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक औद्योगिक इमारत के बेसमेंट में तोडफ़ोड़ कर मशीनरी और अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेसमेंट में कई जगह गहरे गड्ढे खोद दिए गए, जिससे इमारत की वॉटरप्रूफिंग और नींव को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा बिजली की वायरिंग भी चोरी कर ली गई। पीड़ित कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि नितिन शर्मा की शिकायत पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, मैसर्स सीआरएम ऑटो पार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने सेक्टर-63 के ब्लॉक-ए स्थित प्लॉट को एक जुलाई 2024 से 30 जून 2027 तक तीन साल के लिए मैसर्स ओवरलेज क्लॉथिंग प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर दिया था। कंपनी की ओर से नितिन शर्मा अधिकृत प्रतिनिधि हैं। शिकायत में महिला मुस्कान गोपाल सिंघानिया को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक, तीन सितंबर 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि लीज पर दी गई औद्योगिक संपत्ति के बेसमेंट में बड़े पैमाने पर तोडफ़ोड़ की गई है। वहां चार फीट तक गहरे कई गड्ढे खोदे गए थे। इन गड्ढों में तोडऩे-फोडऩे के उपकरणों के साथ अन्य सामान भी रखा गया था। आरोप है कि पूरी इमारत की वॉटरप्रूफिंग क्षतिग्रस्त कर दी गई, जिससे भवन की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। शिकायत में बताया गया है कि बेसमेंट की वॉटरप्रूफिंग ठीक कराने पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा बिजली की वायरिंग, तांबे की एल्यूमिनियम की बार समेत कई सामान चोरी होने का आरोप लगाया गया है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed