फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FSDA revokes license of Sector 67-based pharmaceutical firm Marion Biotech Pvt Ltd until further orders

Alert: नोएडा स्थित इस कफ सिरप कंपनी पर UP सरकार ने लगाया बैन, इससे उज्बेकिस्तान में जा चुकी कई मासूमों की जान

Thu, 12 Jan 2023 05:18 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 05:18 PM IST
सार

कथित तौर पर उज्बेकिस्तान में भारतीय दवा निर्माता कंपनी का कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद फैक्टरी में दवा उत्पादक बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
FSDA revokes license of Sector 67-based pharmaceutical firm Marion Biotech Pvt Ltd until further orders
कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस निरस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर 67 स्थित दवा फर्म मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अगले आदेश आने तक लाइसेंस निरस्त कर दिया है। रॉ मैटेरियल और दवा का रिकॉर्ड समय पर नहीं देने पर यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन

कथित तौर पर उज्बेकिस्तान में भारतीय दवा निर्माता कंपनी का कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद फैक्टरी में दवा उत्पादक बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। अब तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) मेरठ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई में कंपनी के कुल 32 नमूने लिए गए हैं। 27 दिसंबर को दो कफ सिरप, एक टेबलेट, सिरप बनाने में इस्तेमाल दो रॉ मैटेरियल के नमूने रीजनल ड्रग रेगुलेटरी (आरटीडीएस) चंडीगढ़ भेजे गए थे। हालांकि 15 दिन बाद भी नमूने की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अगला आदेश आने तक लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। दवा कंपनी को इसकी जानकारी दे दी गई है। कंपनी को उत्पादन को बंद करने के आदेश की कॉपी उपलब्ध कराई गई है। हालांकि अभी दवा नमूनों की रिपोर्ट नहीं आई है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उज्बेकिस्तान भेजी गई कफ सिरप का निर्माण मई 2021 में हुआ था। इसके एक्सपायरी अप्रैल 2024 में है। सिरप कि जून में आपूर्ति की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed