{"_id":"60c3ab4b8ebc3e1f58272509","slug":"fruit-seller-was-shown-awe-of-khaki-suspended-noida-news-noi586961243","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल विक्रेता को दिखाया ‘खाकी का खौफ’, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल विक्रेता को दिखाया ‘खाकी का खौफ’, सस्पेंड
विज्ञापन
नोएडा। ठेले से फल खरीदने के बाद विक्रेता द्वारा पूरे पैसे मांगे जाने पर एक पुलिसकर्मी ने न केवल उसे जमकर गालियां दीं, बल्कि बीच बाजार अभद्रता भी की। पीड़ित ने गिड़गिड़ाते हुए दो जून की रोटी का हवाला दिया तो गुस्साए पुलिसकर्मी ने ‘खाकी का खौफ’ दिखाते हुए उसे पांच हजार का चालान काटने तक की धमकी दे डाली। शहर के व्यस्त चौराहे पर एक पुलिसकर्मी की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आला अधिकारी भी हरकत में आ गए। आननफानन में सेक्टर-49 थाने में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी कृष्णपाल सिंह को डीसीपी ने सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
दरअसल, नोएडा निवासी गोविंद कश्यप ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कमिश्नरेट पुलिस के ट्विटर हैंडल अकाउंट पर भी टैग किया। वायरल वीडियो में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी फल विक्रेता से फल खरीदने के बाद उसे कम पैसे देता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान विक्रेता ने पूरे पैसे मांगे और कम पैसे देने का विरोध किया तो पुलिसकर्मी उसे गालियां देते हुए अभद्रता करने लगा। पुलिसकर्मी पांच हजार रुपये का चालान काटने की भी धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी कार में बैठकर जाता हुआ दिखाई दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा जोन के डीसीपी के आदेश पर सेक्टर-49 थाने में तैनात पुलिसकर्मी कृष्णपाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया और इस मामले की जांच एसीपी-3 को सौंप दी गई है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस के रवैया को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।