Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From today you can give driving test at two places

Noida News: आज से दो जगह दे सकेंगे ड्राइविंग टेस्ट

Sun, 20 Jul 2025 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
From today you can give driving test at two places
नोएडा। जिले के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाले टेस्ट में अब एक नहीं दो विकल्प मिलेंगे। सोमवार से दादरी बाईपास रोड पर स्थित वाईबी बिल्डर्स ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर को भी लोग टेस्ट देने के लिए अब चुन सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर बदलाव कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अहम है कि इससे पहले जिले में बिसाहड़ा में केवल एक ही ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा था। ऐसे में दो सेंटर खुल जाने से लोगों को विकल्प भी मिल सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अभी जिले में तीन और सेंटरों को खोला जाना है।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सियाराम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को इसके लिए शासन की ओर से मंजूरी मिली और इसे शुरू करने का निर्देश दिया गया है। टेक्निकल टीम वेबसाइट में बदलाव कर रही है जल्द ही यह भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से यहां टेस्ट देने लोग जा पाएंगे। बता दें कि टेस्ट के लिए प्रक्रिया पहले की तरह ही रहने वाली है। इसके लिए पहले एआरटीओ कार्यालय जाकर बायोमेट्रिक कराना होगा। इसके बाद टेस्ट के लिए स्लॉट लेना होगा फिर दादरी जाकर वहां ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed