{"_id":"68f256725bd32654ba0dcd1b","slug":"from-the-expressway-to-the-roads-inside-the-city-there-was-jam-noida-news-c-1-gnd1002-3530298-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्सप्रेसवे से लेकर शहर के अंदर की सड़कें हुई जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्सप्रेसवे से लेकर शहर के अंदर की सड़कें हुई जाम
विज्ञापन
- छुट्टी से पहले शुक्रवार को खरीदारी के लिए निकले लोग, दबाव बढ़ने से वाहन रेंगते रहे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली-धनतेरस समेत अन्य त्योहारों की खरीदारी के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग निकले। इसका असर यह हुआ कि सड़कों पर वाहनों का दबाव एकदम से बढ़ गया। शुक्रवार दोपहर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से लेकर शहर के अंदर की सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखे। प्रमुख सड़कों पर शाम होते-होते जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से की गई तैयारियां भी कम पड़ गईं। खासकार शहर के सभी प्रमुख बाजारों के पास वाहनों के दबाव और भीड़ की वजह से रफ्तार थमी रही। वहीं दिल्ली और गाजियाबाद के जाने वाले रास्तों पर भी वाहनों का दबाव बना रहा।
शुक्रवार दोपहर 1 बजे से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर होकर जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल के सामने फंसने लगा। महामाया फ्लाईओवर के पीछे तक करीब एक किमी लंबी वाहनों की लाइन लगी रही। सेक्टर-14 ए लिंक रोड पर भी देर शाम तक दिल्ली जाने और नोएडा आने वाली सड़क पर वाहन रेंगते रहे। शहर के अंदर सेक्टर-18 मार्केट, सेक्टर- 27 अट्टा व इंदिरा मार्केट, सेक्टर-5 हरौला मार्केट, सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट, भंगेल में दोपहर 2 बजे से ही वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। शाम होने तक वाहनों की कतार लग गई। इसी तरह सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर से लेकर सेक्टर-71 चौराहे के बीच दोनों तरफ शाम को वाहनों का दबाव रहा। यहां पर सेक्टर-60 व मॉडल टाउन अंडरपास पार करने में वाहन चालकों को 20-25 मिनट का समय लगा। सेक्टर-58-59 रोड, सेक्टर-37 में बस स्टॉप के पास भी जाम की स्थिति रही।
सेक्टर-18 में पार्किंग फुल, डायवर्जन से भी नहीं पड़ा असर
सेक्टर-18 की स्थिति यह रही कि प्राधिकरण की मल्टीलेवल पार्किंग, डीएलएफ मॉल की पार्किंग फुल हो गई। सरफेस पार्किंग दोपहर से ही फुल हो गई थी। इसके बाद यहां पर वाहन फंसने लगे। ट्रैफिक पुलिस ने अट्टा-पीर चौक के पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया था। हालांकि इसके बाद भी वाहनों का दबाव बना रहा। इसी तरह सेक्टर-16 से सेक्टर-12-22-56 तिराहे को जाने वाली सड़क पर सेक्टर-10 से 12-22 तिराहे होते हुए 56 तक वाहन रेंगते रहे। डीएनडी से पर्थला चौक के रास्ते पर सेक्टर-31 निठारी और सेक्टर-60 अंडरपास की ओर लोगों को जाम में फंसना पड़ा। इसी तरह सेक्टर-34 से सेक्टर-71 अंडरपास होते हुए आगे पर्थला चौक पर जाने वाले रास्ते पर भी वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
त्योहार पर ट्रैफिक संभालने को तैनात रहेंगे 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी
अगले छह दिन त्योहारों के मौके पर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और बाजारों के सामने ट्रैफिक संभालने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी बॉर्डर वाले रास्तों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शनिवार को धनतेरस के दिन अधिक संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार जाएंगे। सेक्टर-27 अट्टा बाजार, सेक्टर-18, सेक्टर-5 हरौला, सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र व गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सेक्टर-62, सलारपुर सहित अन्य जगहों पर बाजारों में भीड़ उमड़ती है। डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन ने बताया कि ट्रैफिक से जुड़ी कोई भी जानकारी या मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर-9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।