Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From silver coins to Ram Darbar, there is demand in the market

Noida News: चांदी के सिक्कों से लेकर रामदरबार की बाजार में मांग

Thu, 05 Nov 2026 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
From silver coins to Ram Darbar, there is demand in the market
ग्रेटर नोएडा।चांदी के सिक्कों से सजा कलश बना धनतेरस पर आकर्षण का केंद्र।संवाद
गणेश-लक्ष्मी के सिक्कों के साथ चांदी का कलश और रामदरबार बना पसंद
विज्ञापन


तान्या सिंह
ग्रेटर नोएडा। धनतेरस के पास आते ही लोग सोने-चांदी के आभूषणों के साथ धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी में भी खास रुचि दिखा रहे हैं। ज्वेलरी शोरूम में सबसे अधिक मांग गणेश-लक्ष्मी की आकृति वाले सिक्कों की है। इसके अलावा चांदी के कलश और रामदरबार भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ज्वेलर्स विजय सोनी ने बताया कि धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए रोजाना करीब 20 से 25 ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं।

धार्मिक खरीदारी में 45 हजार रुपये कीमत का चांदी का कलश आकर्षण का केंद्र रहा। अब तक इसे तीन से चार ग्राहकों ने खरीदा। वहीं 40 हजार रुपये की कीमत वाला 480 ग्राम का चांदी का रामदरबार भी ग्राहकों को खूब पसंद आया। ग्राहकों ने पूजा में इस्तेमाल होने वाली चांदी की अन्य वस्तुओं में भी रुचि दिखाई। धनतेरस पर खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने आधुनिक डिजाइन के आभूषणों के साथ धार्मिक महत्व रखने वाली वस्तुओं को भी प्राथमिकता दी।

ग्रेटर नोएडा।चांदी के सिक्कों से सजा कलश बना धनतेरस पर आकर्षण का केंद्र।संवाद

ग्रेटर नोएडा।चांदी के सिक्कों से सजा कलश बना धनतेरस पर आकर्षण का केंद्र।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed