{"_id":"68c7295d288d54856b040ede","slug":"from-german-hangers-to-chandeliers-wedding-expo-brings-business-worth-rs-10-crore-na-news-c-13-1-lko1028-1385139-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जर्मन हैंगर से झूमर तक, वेडिंग एक्सपो में 10 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जर्मन हैंगर से झूमर तक, वेडिंग एक्सपो में 10 करोड़ का कारोबार
Mon, 15 Sep 2025 02:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में चल रहे तीन दिवसीय वेडिंग एक्सपो ने कारोबार के न
लखनऊ। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में चल रहे तीन दिवसीय वेडिंग एक्सपो ने कारोबार के नए आयाम गढ़ दिए। आयोजकों का अनुमान है कि एक्सपो में 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा एन्क्वायरी और डील्स नई तकनीक के जर्मन हैंगर के लिए हुईं, वहीं पारंपरिक डोली, बड़े कूलर, डेकोरेटिव आइटम्स और स्पेशल इफेक्ट्स प्रोडक्ट्स भी लोगों को खूब भाए।
लोहे के बेस पर एल्युमिनियम की चादर से बने जर्मन हैंगर टेंट्स बारिश और धूप से सीधा बचाव करते हैं। कंपनी मालिक कनिष्क जैन के मुताबिक, राजनीतिक रैलियों और धार्मिक आयोजनों में पर्दे वाले टेंट्स की जगह अब यही चलन में हैं। क्योंकि इसमें दाम कम और दम ज्यादा है। 100 वर्ग फीट क्षेत्रफल वाले टेंट की कीमत पांच लाख रुपये से शुरू होती है। यह 5 करोड़ रुपये तक जाती है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत 150 से ज्यादा कारोबारियों ने पूछताछ और ऑर्डर किए। आखिरी दिन रविवार को टेंट-कैटरर्स डेकोरेटर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के महाधिवेशन के साथ एक्सपो का समापन हुआ। इस दौरान देशभर से आए 2000 से ज्यादा व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
डोली और कूलर की डिमांड
लखनऊ निवासी कारोबारी प्रेमकांत गुप्ता ने बताया कि पारंपरिक डोली आज भी बारातों में ट्रेंडिंग है। शादी को सांस्कृतिक और शाही अंदाज देने के लिए इसे खासा पसंद किया गया। इसके अलावा बड़े कूलरों की भी अच्छी खासी पूछताछ रही।
विज्ञापन
स्पेशल इफेक्ट्स ने खींचा ध्यान
रंग-बिरंगे बुलबुले और कृत्रिम धुआं उड़ाने वाले उपकरणों की मांग भी रही। इन्हें बनाने वाले उद्यमी राजेंद्र पाल ने बताया कि स्पेशल इफेक्ट्स प्रोडक्ट्स की कीमत 500 से 8000 रुपये तक है और इन्हें शादी समेत अन्य आयोजनों में खूब पसंद किया जा रहा है।