{"_id":"6b044a457f35c9238200be76","slug":"from-december-1-a-fine-of-rs-500-for-improper-parking-entry-prohibited-without-a-sticker-noida-news-c-1-noi1095-4963218-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक दिसंबर से गलत पार्किंग पर 500 रुपये जुर्माना, बिना स्टिकर एंट्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक दिसंबर से गलत पार्किंग पर 500 रुपये जुर्माना, बिना स्टिकर एंट्री बंद
विज्ञापन
एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी
फोटो
-10 साल से हैंडओवर का इंतजार, सितंबर में एमओयू साइन होने के बाद भी नहीं मिली सोसाइटी की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा।
सेक्टर-77 की एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी में सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अब सख्ती की तैयारी है। एक दिसंबर से गलत तरीके से वाहन खड़ा करने पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। बिना वैध पार्किंग स्टिकर वाले वाहनों के प्रवेश और पार्किंग पर रोक रहेगी। वहीं, वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बिल्डर से आरएफआईडी आधारित बूम बैरियर लगाने की मांग की जाएगी। सोसाइटी के 835 फ्लैटों में रहने वाले लोग सुरक्षा के साथ लंबे समय से लंबित हैंडओवर की समस्या से भी जूझ रहे हैं।
रविवार को एक्सप्रेस जेनिथ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (ईजेडएओए) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली जनरल बॉडी मीटिंग सोसाइटी के क्लब हाउस में आयोजित हुई। बैठक में सुरक्षा, पार्किंग, लंबित हैंडओवर और निवासियों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष इंद्र कुमार और उपाध्यक्ष मनोज वर्मा व देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोसाइटी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं।
कोट-- फोटो
पिछले करीब 10 साल से हैंडओवर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर अब तक सोसाइटी की जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार नहीं है। - इंद्रा कुमार, अध्यक्ष, जेनिथ सोसाइटी
विज्ञापन
कोट-- फोटो
सोसाइटी के आसपास की एक अन्य सोसाइटी में हाल ही में चोरी की घटना हुई थी। इससे यहां भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। - मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष, जेनिथ सोसाइटी
कोट-- फोटो
सोसाइटी में पार्किंग को लेकर भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। निवासी अलग-अलग तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ते बाधित होते हैं। - देवेंद्र सिंह, ओएओ सदस्य, जेनिथ सोसाइटी

कोट