फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Friends killed young man by stabbing him with knife

दोस्त बने दानव: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, चाकू गोदकर हत्या, एक गिरफ्तार और दो आरोपी हुए फरार

Wed, 20 Aug 2025 11:24 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Aug 2025 11:24 PM IST
सार

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है। दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Friends killed young man by stabbing him with knife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तीन दोस्तों ने एक युवक की पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से 12 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस अन्य दो आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रोसरा गांव निवासी खुर्शीद आलम पतवाड़ी गांव में किराये पर रहता था। वो पतवाड़ी गांव में मीटर की दुकान पर काम करता था। दोपहर में वो दुकान से घर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि घर जाने की जगह वो अपने दोस्तों के साथ शराब पीने लगा। तभी उनके बीच विवाद हो गया। जिस पर संजू सिंह निवासी नवादा बदायू ने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और चाकू से पेट पर वार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में आरोपी खुर्शीद को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 12 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर संजू को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है। दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे, लेकिन हत्या के बाद आरोपियों की कोई जानकारी नहीं थी। फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed