{"_id":"668e8ed8f88e5e1c160cc5d1","slug":"friend-murdered-by-hitting-him-with-a-stick-for-refusing-to-call-child-grnoida-news-c-23-1-vns1013-34973-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्चे को बुलाने से इन्कार करने पर डंडे से वारकर दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्चे को बुलाने से इन्कार करने पर डंडे से वारकर दोस्त की हत्या
विज्ञापन
- शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में दोस्त ने सिर पर डंडे से वार कर जूस विक्रेता शाहरुख (22) की हत्या कर दी। रास्ते पर जा रहे बच्चे को बुलाने पर दोनों में विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से संभल निवासी शाहरुख सूरजपुर में जूस का स्टाॅल लगता था। थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर में ही वह किराये पर रहता था। उसी मकान में ही सफाई कर्मचारी कर्ण भी किराये पर रहता है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात उसी मकान में शाहरुख और कर्ण शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से एक बच्चा गुजरा। कर्ण ने शाहरुख से उस बच्चे से पानी मंगाने को कहा। शाहरुख ने बच्चे को बुलाने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर कर्ण ने पास में रखे डंडे से शाहरुख के सिर पर वार कर दिया। डंडा लगते ही शाहरुख के सिर से खून बहने लगा। यह देखकर कर्ण मौके से भाग गया। मकान के अन्य लोग घायल शाहरुख को अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने बताया शराब पीने के दौरान दो किरायेदारों में विवाद हुआ था। इसमें शाहरुख की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।