{"_id":"6910a9c2bb3bbe67140d18f9","slug":"freedom-fighters-of-uttarakhand-honored-noida-news-c-1-noi1095-3609926-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
सिल्वर जुबली पर शहर में मनाया गया उत्सव, आंदोलनकारियों और परिजनों का किया गया अभिनंदन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तराखंड की सिल्वर जुबली रविवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। दिल्ली-एनसीआर में रह रहे उत्तराखंडी लोगों ने स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महिलाएं उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में और पुरुष उत्तराखंडी टोपी में नजर आए। घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाकर उत्तराखंड की संस्कृति और स्वाद को याद किया गया।
सेक्टर-22 निवासी सुशील राणा ने बताया कि सेक्टर के एफ ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में शहर के उत्तराखंडी निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेक्टर-22 निवासी प्रदीप वोहरा ने बताया कि आंदोलन के दौरान अपनों को खो देने वाले परिवारों को भी सम्मान दिया गया। सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी निवासी डॉ. ललित तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड केपटाउन परिवार ने उत्तराखंड दिवस बहुत हर्षोल्लास से मनाया।