फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Free health check-up camp to be organised on 28th September

28 सितंबर को आयोजित होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Fri, 26 Sep 2025 03:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 03:08 AM IST
सार

करनाल के श्री कृष्ण गऊशाला में 28 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। शिविर का उद्देश्य गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
Free health check-up camp to be organised on 28th September
120.... श्रीकृष्ण गोशाला में जानकारी देते व्यापार मंडल के चेयरपर्सन नरेंद्र बांभा। स्वयं

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री कृष्ण गऊशाला में करनाल व्यापार मंडल एवं विर्क अस्पताल के सहयोग से 28 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें गरीब एवं जरूरतमंदों मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क दी जाएंगी। व्यापार मंडल के चेयरपर्सन नरेंद्र बांभा ने जानकारी दी कि शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में यह सामाजिक कार्य किया जाएगा। ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण विशिष्ट अतिथि के रूप में और जिला विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, असंध विधायक योगेंद्र राणा व भाजपा जिला प्रधान प्रवीण लाठर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, बब्बन चौधरी, संजय बत्तरा, डा. एसके गोयल, राम कुमार गुप्ता, सनी मेहता, पुनीत मित्तल, अरुण गुप्ता, गुरपाल सिंह, सुनील मदान और रॉबिन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed