{"_id":"68cdbf7f9b5d53b02c0dbb56","slug":"free-entry-to-children-up-to-12-years-of-age-from-october-2-to-8-at-the-zoo-na-news-c-13-1-vns1028-1392852-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चिड़ियाघर में 2 से 8 अक्तूबर तक 12 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चिड़ियाघर में 2 से 8 अक्तूबर तक 12 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश
विज्ञापन
चिड़ियाघर में नए पार्क के लिए आए बच्चों के लिए नए झूले।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। शेर, बाघ, हिरण व अन्य प्रमुख वन्य जीव देखना चाहते हैं तो चिड़ियाघर में ऐसे बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) प्रशासन ने वन्य प्राणि सप्ताह के तहत यह फैसला लिया है। 2 से 8 अक्तूबर के बीच चिड़ियाघर का भ्रमण करने पर ऐसे बच्चों का टिकट नहीं लगेगा।
चिड़ियाघर की निदेशक अदिति सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वन्य प्राणि सप्ताह के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में 12 वर्ष तक के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को स्कूल की यूनिफार्म में आना होगा और साथ में पहचान पत्र होना जरूरी है। 12 वर्ष से ऊपर वाले बच्चों को न्यूनतम 50 के समूह में आने पर ऑनलाइन टिकट लेने पर प्रति टिकट 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। इस समय चिड़ियाघर में पांच वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क है। 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 40 रुपये जबकि, इससे अधिक उम्र के लिए 80 रुपये का टिकट है।
--
बच्चों के लिए नए झूला पार्क की सौगात
चिड़ियाघर में बच्चों को अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में नए पार्क की सौगात मिलेगी। यहां बच्चों के लिए नई खेल सामग्री होगी। बच्चे वन्य जीव देखने के साथ ही खेल पार्क का भी आनंद ले सकेंगे। निदेशक ने बताया कि झूला पार्क का मरम्मत कार्य आखिरी चरण में है। खेल से जुड़ी सभी सामग्री आ चुकी है।
विज्ञापन
--
वन्य प्राणि सप्ताह पर होंगे ये कार्यक्रम
वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रतियोगिता होंगी। वन्य जीवों के जबड़े, नाखून, पंजों के बारे में जानकारी के साथ ही चिड़ियाघर के प्रमुख जीव जंतुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यहां रंगोली, मेहंदी व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी जिनके विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।