फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraudster arrested for duping elderly woman of Rs 3.29 crore through digital video conferencing

Noida News: बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 3.29 करोड़ की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Fraudster arrested for duping elderly woman of Rs 3.29 crore through digital video conferencing
बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 3.29 करोड़ की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन

साइबर थाने की पुलिस ने जयपुर से आरोपी को दबोचा, इस मामले में तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 3.29 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर जालसाज को साइबर थाने की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने आरोपी को जयपुर से पकड़ा है।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 30 जून 2025 को साइबर थाने में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसमें बुजुर्ग महिला से 3 करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की गई थी। जालसाजों ने बुजुर्ग महिला को डरा धमका कर डिजिटल अरेस्ट कर लिया था और साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। जालसाजों ने बुजुर्ग महिला को यह कहकर डराया था कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल अवैध हथियार खरीदने में किया गया है। इसके बाद साइबर थाने की टीम ने जब जांच की तब जयपुर निवासी विपुल नागर को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में 3 जालसाज पहले पकड़े गए हैं। एडीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल का कहना है कि विपुल नागर के खाते में ठगी की रकम आई थी। विपुल ने अपने बैंक खाते को सह आरोपी अजीत को दिया था। इसके लिए उसे कमीशन दिया जाता था। इस घटना से संबंधित 63 लाख रुपये विपुल नागर के खाते में ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed