फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud with young girl

Noida News: पार्लर प्रमोशन के नाम पर युवती से 15.47 लाख की ठगी

Fri, 06 Jun 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
fraud with young girl
-ठगी का शिकार युवती को आरोपी ब्लैकमेल कर निजी फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने ओडिशा निवासी एक युवक पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने पार्लर प्रमोशन के नाम पर उससे करीब 15.47 लाख रुपये की ठगी की और अब उसके अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती का आरोप है कि उसकी पहचान अनिमेष बस्तिया नामक युवक से 28 दिसंबर 2024 को हुई थी। युवक ने खुद को ओडिशा निवासी बताया और पार्लर प्रमोशन में सहायता करने की बात कहकर उसका विश्वास जीता। आरोपी ने युवती के साथ-साथ उसके पिता और भाई के खातों से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 15 लाख 47 हजार 551 रुपये ट्रांसफर कराए। युवती के अनुसार यह रकम जीएस ट्रेडर्स, डिलाइट ट्रेडर्स, कैरोस क्रिएटिव्स के खातों में भेजी गई। जब युवती व उसके परिवार ने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि युवक के पास युवती की निजी फोटो मौजूद हैं। जिसे वह सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की है।

महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने युवक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि 4 मई से उसकी मोबाइल पर अंकित नामक युवक से बातचीत हो रही थी। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और अब नए-नए मोबाइल नंबरों से उसे और उसके पति को फोटो भेजकर धमका रहा है। आरोपी ने फोटो न केवल व्हाट्सएप पर भेजे बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्टोरी के रूप में भी वायरल कर दिए। आरोपी उसके पति को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed