फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud with soldier

Noida News: सीआरपीएफ कमांडेंट से प्लॉट दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 17 Sep 2025 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
fraud with soldier
- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सीआरपीएफ के कमांडेंट ने प्रॉपर्टी डीलरों पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सीआरपीएफ में कमांडेंट मनोज कुमार का कहना है कि वह इन दिनों बिहार के जमुई जिले में तैनात हैं। उन्होंने जेवर क्षेत्र में प्लॉट खरीदने के लिए चुहुड़पुर के प्रॉपर्टी डीलर मनोज पंडित से संपर्क किया। मनोज पंडित ने उन्हें जेवर के देवेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति का 110 वर्गगज का प्लॉट 16.28 लाख रुपये में देने का वादा किया। पीड़ित ने विश्वास जताते हुए 16 अप्रैल 2024 को अपनी पत्नी मृदुला सिंह के नाम से सात लाख रुपये का चेक दिया।

इसके अलावा 4 मई 2024 को दो लाख रुपये एनईएफटी के माध्यम से ट्रांसफर किए। इस प्रकार कुल नौ लाख रुपये अग्रिम भुगतान किए। समझौते के मुताबिक तीन माह के भीतर रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन समय बीतने के बाद भी प्रॉपर्टी डीलर ने टालमटोल शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने दबाव बनाया तो मनोज पंडित ने साफ कहा कि यह प्लॉट अब किसी और को बेच दिया गया है और वह बहुत जल्द रकम वापस कर देगा। लेकिन रकम लौटाने के बजाय आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कोर्ट की शरण ली है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed