फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud on the name of cisf asi

सीआरपीएफ एएसआई के पहचान पत्र से कई शहरों के लोगों से ठगी

Mon, 19 Oct 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of cisf asi
सीआरपीएफ एएसआई के पहचान पत्र से कई लोगों से ठगी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अंजान लोगों को पहचान पत्र की प्रति देना न केवल आपको मुसीबत में डाल सकता है। बल्कि अन्य लोगों के लिए भी ठगी व परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसा ही वाक्या सीआरपीएफ के एएसआई के साथ हुआ है। एएसआई के पहचान पत्र से देहरादून, कानपुर और प्रयागराज के लोगों से ओएलएक्स पर झांसा देकर ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो एएसआई ने ईकोटेक-3 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रेनो स्थित सीआरपीएफ के शिविर में तैनात रहे एएसआई ने कहा है कि उनके बेटे ने मकान किराये पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। एक व्यक्ति ने सितंबर में संपर्क किया और मकान किराये पर लेने की इच्छा जाहिर की। आरोपी ने पते की पुष्टि का हवाला देकर उनका पहचान पत्र व्हॉट्सएप पर मंगा लिया। इसके बाद एएसआई को आरोपी की बातों से पता लगा कि वह मकान किराये पर नहीं लेना चाहता। ऐसे में उन्होंने उससे संपर्क बंद कर दिया। कुछ दिन पहले विभिन्न शहरों के लोगों व पुलिस ने उनसे संपर्क किया। पता चला कि पहचान पत्र मोबाइल पर मंगाने वाले साइबर ठग थे। उन्होंने ओएलएक्स पर विज्ञापन देने वाले कई लोगों का विश्वास जीतने के लिए एएसआई का पहचान पत्र भेजा और अलग-अलग तरीके से लाखों रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed