फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of one lakh by using friend's DP

Noida News: दोस्त की डीपी लगाकर एक लाख की ठगी

Thu, 23 Mar 2023 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one lakh by using friend's DP
दोस्त की डीपी लगाकर एक लाख की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नोएडा। साइबर जालसाजों ने एक युवक के बचपन के दोस्त की डीपी लगाकर उससे एक लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


सेक्टर-55 निवासी अंकित वर्मा ने पुलिस को बताया है कि 15 मार्च को उनके पास शाम को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप चैट शुरू हो गई। व्हाट्सएप पर अंकित के बचपन के दोस्त की डीपी लगी थी। मैसेज में जालसाज ने लिखा कि उसे मेडिकल इमरजेंसी हैं और सर्जरी के लिए तुरंत तीन लाख रुपये की आवश्यकता है। अंकित ने विश्वास करते हुए दिए गए अकाउंट नंबर पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। अंकित ने अपने चार दोस्तों को भी मैसेज और अकाउंट नंबर साझा किया। इसके बाद अंकित के चार दोस्त आकाश दीक्षित, अर्जुन, शुभदीप साहू और गजेंद्र सिंह राजपूत ने भी संबंधित अकाउंट पर 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रात में जब अंकित ने उस नंबर पर फोन कर दोस्त का हालचाल जानना चाहा तो पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से मैसेज आया था वह उसके दोस्त का नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed