फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud in name of job in airlines

एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Sun, 20 Oct 2019 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud in name of job in airlines
सूरजपुर स्थित पुलिस ऑफिस में एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर और गिरफ्त - फोटो : Grnoida

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सेक्टर-142 के कारपोरेट पार्क में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। कॉल सेंटर के जरिए पकड़े गए आरोपी नामी एयरलाइंस इंडिगो, विस्तारा और गो एयर आदि के मेंटेनेंस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी करते हैं।

विज्ञापन


आरोपी एक आवेदक से रजिस्ट्रेेशन और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आदि का झांसा देकर 20-25 हजार रुपये की ठगी करते और रकम को एक रिक्शा चालक के बैंक खाते में जमा कराते हैं। गिरोह का मुखिया सेक्टर-143 निवासी प्रवीण बीए पास है और वह अन्य युवकों को नौकरी पर रखकर लगभग एक साल से ठगी का गोरखधंधा चला रहा था। गिरोह अब तक सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि सूरजपुर क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी की सूचना मिल रही थी। कॉल सेंटर पर कार्रवाई के लिए कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह दीखित और सेक्टर-144 चौकी प्रभारी रविंद्र गौतम को निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने कारपोरेट पार्क में छापेमारी कर मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-143 निवासी प्रवीण मिश्रा व शांतनु राज, फरीदाबाद के अभिषेक पाल और एसीटी बिल्डिंग ईकोटेक-3 निवासी ऋषभ के रूप में हुई।

प्रवीण मुख्य आरोपी है, उसने ही कॉल सेंटर खोलकर लोगों के नाम, मोबाइल नंबर व अन्य डाटा उपलब्ध कराया और पकड़े गए तीनों युवकों व अन्य आरोपियों को वेतन पर रखकर गोरखधंधा शुरू कर दिया। आरोपी लगातार बेराजगार युवक-युवतियों से संपर्क कर उन्हें एयरलाइंस के मेंटेनेंस विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। प्रवीण ने अंग्रेजी से बीए और शांतनु ने एमबीए किया है और अन्य दोनों आरोपी 12वीं पास हैं।

चेन्नई के युवक को फंसा रहे थे जाल में पहुंच गई पुलिस
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने कॉल सेंटर पर शुक्रवार रात लगभग 9 बजे छापा मारा। उस दौरान भी आरोपी एक चेन्नई के युवक से बात कर उसे नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, पुलिस के मौके पर पहुंचने के कारण उसे अपना शिकार नहीं बना सके।

नियुक्ति पत्र भेजकर कई राज्यों के लोगों को फंसाया
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र दीखित ने बताया कि आरोपी दूसरे राज्यों के लोगों को अधिक शिकार बनाते थे। कई राज्यों के पीड़ितों से पुलिस ने संपर्क किया है। उनसे पुलिस ने आरोपियों द्वारा भेजे फर्जी नियुक्ति पत्र आदि भी मंगा लिए हैं। वहीं, आरोपी खाते में रुपया आने के बाद तुरंत निकलवा लेते थे।


कॉल सेंटर से ये सामान किया बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, 7 कीपेड, एक डेबिट कार्ड, कॉल स्पीच की पांच प्रति, एक मुहर, एक प्रिंटर मशीन, शाइन.कॉम पोर्टल से निकाली गई अभ्यर्थियों की डाटा सूची की 20 प्रति, कार्यरत कर्मचारियों की सेलरी स्लिप, बायोडाटा, दो इलेक्ट्रिक वायर, ऑफिस एग्रीमेंट और 4.40 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed