फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud in licence renewal in Palwal RTA

आरटीए कार्यालय में लाइसेंस नवीनीकरण में फर्जीवाड़ा

Sat, 26 Sep 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
fraud in licence renewal in Palwal RTA
पलवल। फर्जी शस्त्र लाइसेंस और दस्तावेज बनाने के मामलों के बाद अब स्थानीय क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सचिव कार्यालय में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। आरोप है कि प्रदेश के अन्य जिलों में बने व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंसों का यहां फर्जी तरीके से नवीनीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के फरीदाबाद डीएसपी देवेंद्र सिंह ने कैंप थाने में कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

डीएसपी देवेंद्र सिंह ने शिकायत में कहा है कि उन्हें पलवल आरटीए कार्यालय में व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंसों के फर्जी तरीके से रिन्यू होने की सूचना मिली थी। इस पर पलवल आरटीए कार्यालय से 16 सितंबर को गुरुग्राम जिले के गांव उदाका निवासी यूसुफ और जमील व गांव सहसोला निवासी रफीक के लाइसेंस की सत्यापित कॉपी ली गई। 24 सितंबर को गुरुग्राम स्थित आरटीए कार्यालय से पड़ताल कराई तो पता चला कि गुरुग्राम आरटीए से यह लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए हैं। लाइसेंस पर गुरुग्राम लाइसेंस अथॉरिटी की मुहर और छोटे हस्ताक्षर हैं। जांच में पता चला कि पलवल जिले में फर्जी तरीके से लाइसेंस रिन्यू करने का काम किया जा रहा है। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित कई लोगों की मिलीभगत है। इन लोगों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जाए। शिकायत के मुताबिक, जांच की जाए तो व्यावसायिक लाइसेंस फर्जी तरीके से रिन्यू कराने वाले गिरोह का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी मख्यालय अनिल कुमार का कहना है कि सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने आरटीए कार्यालय में फर्जी तरीके से लाइसेंस रिन्यू करने की शिकायत की थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed