{"_id":"6900d1c5f0d9c1bf1e04d8ca","slug":"fraud-grnoida-news-c-1-gnd1002-3564209-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परदेस में कमाई का सपना दिखाकर ठगों ने लगाया लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परदेस में कमाई का सपना दिखाकर ठगों ने लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने का झांसा युवकों से लिए गए पैसे
- एक युवक से अस्सी हजार की ठगी, दस से अधिक लोगों से लाखों ठगने की आशंका
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दस से अधिक लोगों से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। रकम लेने के बाद आरोपी भाग गए। इस मामले में एक युवक ने कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ अस्सी हजार रुपये की ठगी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के रहने वाले उमेश कुमार शाह आइटीआई से इलेक्ट्रिशियन हैं। उन्होंने विदेश में नौकरी करने के लिए अपने मामा रामबाबू समेत अन्य परिचितों से बातचीत की। रामबाबू ने भांजे उमेश को हरियाणा के फरीदाबाद निवासी धनंजय के बारे में बताया। मई 2024 में उमेश अपने मामा के साथ फरीदाबाद आकर धनंजय से मिला। उसे विदेश भेजने के लिए उमेश को 80 हजार रुपये दिए। आरोपी दस दिन के भीतर विदेश भेजने का वादा किया। जब 15 दिन तक विदेश जाने के संबंध में धनंजय ने कुछ नहीं बताया तो उमेश ने उससे कॉल और मैसेज के माध्यम से दोबारा संपर्क किया। इसके बाद आरोपी बहाना बनाने लगे। जब उमेश ने धनंजय से अपना पैसा वापस मांगा तो उसने सेक्टर-18 के दफ्तर का पता दिया और कहा कि दफ्तर पहुंचने के बाद उसका काम हो जाएगा।
जब पीडि़त नोएडा के सेक्टर-18 पहुंचा तब यहां मौजूद रीना ठाकुर नाम की महिला से बातचीत हुई। रीना ने कहा कि पासपोर्ट जमा कर दे और सितंबर 2024 में विदेश भेजा जाएगा। जब सितंबर महीने में उमेश नोएडा पहुंचे तब आरोपी दफ्तर बंद कर भाग चुके थे। आरोप है कि आरोपियों ने दस से अधिक लोगों के साथ इस तरह की ठगी की है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर फंसाते हैं बेरोजगारों को : शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके साथ दस से अधिक लोग संपर्क में हैं जो ठगी के शिकार हुए हैं। ये आरोपी सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर विज्ञापन देते हैं और बेरोजगार युवकों को फंसाते हैं। खासकर खाड़ी देशों में नौकरी का झांसा देते हैं। इन आरोपियों ने नेपाल के साहिर हुसैन से 1.20 लाख, बिहार के मुजफ्फरपुर के रहीम आलम से अजरबैजान भेजने के नाम पर पर 50 हजार, बरेली निवासी नसीर अहमद से 70 हजार रुपये लिए। पुलिस आशंका जता रही है कि इस गिरोह के कई शहरों में दफ्तर हो सकते हैं।