फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud call center busted in the name of giving loan

Greater Noida: लोन देने के नाम पर ठगी के कॉल सेंटर का पर्दाफाश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2023 01:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Feb 2023 01:17 PM IST
सार

आरोपी लोन की आवश्यकता वाले लोगों को सस्ती दर पर पर्सनल लोन, होम लोन, बिजनेस लोन आदि का लालच देकर फाइल चार्ज, वेरीफिकेशन फीस, लीगल चार्ज आदि के नाम पर बैंक खातों में पचास हजार से एक लाख के बीच की रकम डलवा लेते थे।

विज्ञापन
Fraud call center busted in the name of giving loan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा साइबर टीम और बिसरख कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सेंटर की छठी मंजिल पर चल रहे ठगी के काल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों लोन देने के नाम पर आनलाइन ठगी कर रहे थे। आरोपियों ने ठगी करने के लिए लोन देने वाली कंपनी के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरोह में शामिल आरोपी दंपती फरार हैं।

विज्ञापन


साइबर क्राइम और बिसरख कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गौड़ सिटी सेंटर में लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। आरोपी धानी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर लोगों को लोन देने के लिए फोन करते थे। पुलिस टीम जब कॉल सेंटर पर पहुंची तो मौके से चार आरोपियों अश्वनी कुमार उर्फ विश्वजीत कुमार व पवनदेव उर्फ सत्यम (नवादा बिहार), बॉबी (एटा उत्तर प्रदेश) और मोहित सागर (सुभाष नगर बरेली उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। चारों आरोपी वर्तमान में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटाप, नौ स्मार्ट फोन, 16 मोबाइल की पैड वाले, दो प्रिंटर, कॉलिंग डाटा कार्ड बरामद किया गया है।

विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट से झांसे में लेते थे
आरोपियों ने कंपनी के नाम से फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। लोन की आवश्यकता वाले लोगों को सस्ती दर पर पर्सनल लोन, होम लोन, बिजनेस लोन आदि का लालच देकर फाइल चार्ज, वेरीफिकेशन फीस, लीगल चार्ज आदि के नाम पर बैंक खातों में पचास हजार से एक लाख के बीच की रकम डलवा लेते थे। खाते में रकम आते ही मोबाइल स्विच ऑफ कर देते थे।

चोरी का डाटा खरीदकर चला रखा था ठगी का जाल
गिरोह में आरोपी मोहित के संपर्क में कई ऐसे लोग हैं जो बैंक व कंपनी का डाटा चोरी से बेचते हैं। मोहित डाटा उपलब्ध कराता था, इसके बाद लोगों को कॉल सेंटर से लोन देने का झांसा दिया जाता था। पुलिस डाटा बेचने वालों की तलाश कर रही है। -विशाल पांडेय, एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed