{"_id":"5d90e5f08ebc3e0159664ca1","slug":"fraud-by-the-name-of-driving-licence-mewat-news-noi464395672","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर अस्सी हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर अस्सी हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बदले भोलेभाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। नूंह अथॉरिटी में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम ठप होने से दूसरे जिलों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने लिए मनमानी पैसा देना लोगों की मजबूरी बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला पाठ खोयरी गांव का सामने आया जहां व्यावसायिक लाइसेंस बनाने के नाम पर चार लोगों से दो युवकों ने 80,000 रुपये ठग लिए और फर्जी लाइसेंस पकड़ा कर फरार हो गए। इस मामले में चारों पीड़ित युवकों ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कर ठगी करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता नोमान पुत्र मन्नान निवासी पाठ खोयरी ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि चार माह पूर्व सत्तार पुत्र हन्नी निवासी एमडीए कॉलोनी फिरोजपुर झिरका, असलम पुत्र सूबेदार निवासी ठोकेदार बॉस थाना नोगांवा को उन्होंने शकील, इनाम, अकबर का बहादुरगढ़ अथॉरिटी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 80,000 रुपये दिए थे। उक्त दोनों युवकों ने एक माह पूर्व चारों लाइसेंस फर्जी बना कर पकड़ा दिए। इसकी जानकारी उन्हें तब मिली जब चारों ड्राइविंग लाइसेंसों को बहादुरगढ़ अथॉरिटी की साइट पर चेक कराया गया। बहादुरगढ़ अथॉरिटी में चारों लाइसेंसों का रिकार्ड मौजूद नहीं है।
शिकायतकर्ता नोमान ने बताया कि रिकार्ड देखने के बाद जब उन्होंने दोनों युवकों से पैसे वापस करने के लिए कहा तो उसने रकम देने से मना कर दिया। इस मामले में कई बार बिरादरी पंचायत जुड़ चुकी है लेकिन दोनों युवक ठगे गए रुपये देने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम रीगन कुमार ने संबंधित विभाग को दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।