फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud by change debit card

Noida News: एटीएम बूथ में चालबाजी, डेबिट कार्ड बदलकर खाते साफ करने वाले गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
fraud by change debit card
बूथ के अंदर कार्ड बदलने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, दिवाली से पहले वारदात करने आए थे नोएडा
विज्ञापन


नोएडा। एटीएम बूथ के अंदर सहायता के नाम पर डेबिट कार्ड बदलकर कैश निकालने वाले चार आरोपियों को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सरगना भी शामिल है। ये बदमाश दिवाली से पहले वारदात को अंजाम देने नोएडा आए थे। पुलिस ने इनके पास से 67 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।

नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी शैव्या गोयल शैव्या गोयल ने बताया कि कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर कैश निकालने वाले गिरोह के चार बदमाशों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नोएडा व एनसीआर में सुनसान जगह पर लगे एटीएम बूथ के पास खड़े होते थे। यहां एटीएम बूथ में आने वाले वृद्ध नागरिकों और महिलाओं को देखकर उनकी मदद के लिए एटीएम बूथ के अंदर जाते थे और उन्हें झांसा देकर कार्ड बदल लेते थे। इस दौरान पासवर्ड भी देख लेते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम बूथ में जाकर तुरंत नकदी निकाल लेते थे। पुलिस को इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गया निवासी पंकज सिंह कुमार, धमेंद्र, नवादा निवासी नवलेश सिंह और गोपाल सिंह के रूप में हुई है। पंकज और नवलेश साढ़ू हैं। सभी वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर रहते हैं। पंकज पांचवीं पास है। धर्मेंद्र ने सातवीं, नवलेश सिंह ने दसवीं और गोपाल सिंह ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। दिवाली के मौके पर ये लोग नोएडा व आसपास के शहरों में एटीएम बूथों की रेकी कर रहे थे। इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 67 डेबिट कार्ड, एक मोबाइल और नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से अधिक वारदातें की : पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश पिछले पांच साल से इस तरह की वारदात कर रहे थे। अब तक इन लोगों ने 100 से अधिक घटनाएं की है। गिरोह का सरगना पंकज कुमार है। पंकज ही बूथ के अंदर जाता है और मदद के नाम पर डेबिट कार्ड बदलता है। अन्य तीन बाहर रहते हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ये आरोपी ऐसे एटीएम बूथ को निशाना बनाते थे जहां सिक्योरिटी गार्ड नहीं हो।


टेप लगाकर भी करते थे ठगी : ये आरोपी एटीएम बूथ को चिन्हित कर मशीन में उस जगह पर काला टेप लगा देते हैं ,जहां से रुपये निकलते हैं। जब कोई ग्राहक बूथ के अंदर मशीन से पैसे निकालने आता है तो पैसे निकलने की आवाज तो आती है पर रकम बाहर नहीं आती। मशीन से जब पैसा नहीं निकलता तो ग्राहक कुछ ही देर में थक हारकर बाहर चला जाते थे। इसके बाद आरोपी मशीन में जो पैसा फंसा होता था उसे निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article