फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud alligation to villege pramukh

गांव की प्रमुख ने बनवाए फर्जी कागजात

Fri, 12 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
fraud alligation to villege pramukh
नूंह। जिले के चांदडाका गांव में सैकड़ों फर्जी वोट बनवाने का मामला सामने आया है। इस बारे में जिला प्रमुख अनीशा बानो के पति शौकीन रूजमल ने नूंह में अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका को फर्जी वोटों के सबूतों के साथ लिखित में शिकायत दी। उन्हें कटवाने और फर्जी वोट बनाने वाले अधिकारियों और गांव के उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शौकीन रूजमल ने अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका को दी शिकायत में बताया कि गांव चांदडाका खंड पुनहाना में कुछ आदिवासी लोग जिन्हें भूबलया व गड़िया लोहार कहां जाता है और कुछ बाहरी लोगों के नाम से गांव की सरपंच शर्मिला ने अपने ससुराल आलम मुडल के साथ मिलकर इन लोगों की फर्जी वोट बनवा लिए हैं, उन्होंने शिकायत में बताया कि जिन लोगों के वोट बनवाए गए हैं वह राजस्थान और अन्य स्थानों पर रहते हैं। जिनका चांदडाका गांव से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि वोट बनाने का यह कार्य गांव में सीएससी सेंटर संचालक इनाम पुत्र इसराइल कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ साजबाज होकर इन लोगों के फर्जी आधार कार्ड व अन्य फर्जी दस्तावेज स्कैन करके तैयार किए हैं और इन लोगों की फर्जी वोट बनवाई गई है। जिनकी पूरी सूची शिकायत में लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर इन नोटों को नहीं काटा गया तो वो प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर हरियाणा के चुनाव आयोग के उच्चाधिकारियों को शिकायत करेंगे। इस बारे में अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका ने कहा कि इस मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी है। अगले सप्ताह में उन्हें इसकी जांच कर रिपोर्ट मिल जाएगी। जिन लोगों ने फर्जी वोट बनवाने का काम किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed