फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fourth phase admission process from August 11

Noida News: चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 11 अगस्त से

Sat, 09 Aug 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Fourth phase admission process from August 11
-आईटीआई संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर नए अभ्यर्थियों का होगा पंजीकरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नोएडा में सत्र 2025-26 के लिए चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो रही है। इस चरण में जिले के सभी सरकारी आईटीआई संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर नए अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाएगा।



सेक्टर 31 स्थित राजकीय आईटीआई नोएडा के प्लेसमेंट व एडमिशन प्रभारी जितेंद्र त्यागी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का नाम पूर्व चरणों में चयन सूची में नहीं आया है, वे इस चरण में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब तक तीन चरणों की प्रवेश प्रकिया पूरी की जा चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर चौथे चरण के लिए नवीन अभ्यर्थी द्वारा आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 150 निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त की रात 12 बजे तक रखी गई है। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अभ्यर्थी अपने भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भी ले सकेंगे।
विज्ञापन


गलतियों के कारण फॉर्म हो रहे रद्द
संस्थान ने बताया कि जो छात्र बाहर से यानी स्वयं या किसी कैफे से फॉर्म भर रहे हैं। उनमें से अधिकतर छात्रों के फॉर्म गलत भरने की वजह के रद्द हो रहे हैं। इसका सीधा असर उनके एडमिशन की प्रक्रिया पर पड़ा रहा है। ऐसे में उस समस्या को दूर करना बेहद जरूरी है, अन्यथा वह छात्र एडमिशन से वंचित रह जाएंगे। इससे बचने के लिए छात्र सीधा संस्थान का रुख करें, ताकि उनके फॉर्म सही तरीके से भरे जा सकें। वह संस्थान के प्लेसमेंट व एडमिशन विभाग से सीधा जाकर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 9557853812 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed