{"_id":"65c8f0070486937e9c02618d","slug":"four-youths-who-entered-to-steal-were-beaten-by-the-mob-one-died-noida-news-c-340-1-del1004-39354-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी करने घुसे चार युवकों को भीड़ ने पीटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी करने घुसे चार युवकों को भीड़ ने पीटा, एक की मौत
विज्ञापन
रविवार तड़के की घटना, भीड़ ने जमकर पीटा, चाकू भी मारे
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कल्याणपुरी में रविवार तड़के चोरी के इरादे से घर में घुसे चार युवकों को भीड़ ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद चारों को इस कदर पीटा गया कि साहिल सिंह (25) की मौत हो गई। भीड़ में से किसी ने साहिल को चाकू मार दिए थे। तीन युवकों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद हत्या और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विपुल, आदित्य व अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को करण व अल्ताफ समेत अन्यों की तलाश है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये आरोपियों की तलाश कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि साहिल को पिटाई के दौरान चाकू किसने मारा।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि रविवार तड़के 3:08 बजे कल्याणपुरी थाना पुलिस को कॉल कर विनोद (60) ने बताया कि मेन रोड खिचड़ीपुर स्थित मकान में चार लड़के चोरी के इरादे से घुसे हैं। पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ रखा है। मौके पर पुलिस को चार युवक बुरी तरह घायल मिले। इसमें साहिल अचेत था। उसे दो जगह चाकू लगे थे। पुलिस ने घायलों को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां साहिल की मौत हो गई। कमलजीत व अन्यों का इलाज जारी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कमल के खिलाफ पहले से चोरी, डकैती के मामले दर्ज हैं।युवकों ने बुरी तरह पिटाई के आरोप लगाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को दबोच लिया।