{"_id":"64f23d668314c00f270fb374","slug":"four-year-old-child-dies-after-falling-into-septic-tank-grnoida-news-c-23-1-noi1091-16361-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेप्टिक टैंक में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेप्टिक टैंक में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे एन्क्लेव की घटना
चार घंटे बाद परिजन पहुंचे तो डूबा हुआ मिला बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे एन्क्लेव स्थित निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से बृहस्पतिवार को चार वर्षीय बच्चे प्रेम की मौत हो गई। चार घंटे बाद परिजन वहां पहुंचे तो बच्चा डूबा हुआ मिला। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने बताया कि छपरौला गांव के पास रेलवे एन्क्लेव कॉलोनी में नंदन कुमार झा किराए पर रहते हैं। वह छपरौला औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके घर के पास एक मकान बन रहा है। मकान में बन रहे सेप्टिक टैंक में पानी भरा हुआ है। बृहस्पतिवार को नंदन का बेटा प्रेम वहां खेलने चला गया। आसपास के लोगों ने बताया कि झांकते वक्त बच्चा टैंक में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक प्रेम घर पर नहीं दिखा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आसपास के घरों में पूछताछ करने के बाद परिजन करीब चार घंटे बाद निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो प्रेम टैंक में डूबा मिला। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को निकाला। पुलिस को शिकायत दिए बिना परिजन शव लेकर अपने मूल गांव चले गए।