फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four-year-old boy dies after toffee gets stuck in his throat in Greater Noida Rabupura

पिता के सामने बेटे ने तड़प-तड़प के तोड़ा दम: 4 साल के बच्चे के गले में अटकी टॉफी, गोद में लेकर घंटों भटके

Tue, 23 May 2023 09:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 May 2023 09:17 PM IST
सार

बच्चे की मां निशा, पिता शाहरुख व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता शाहरुख का कहना कि कस्बे में चिकित्सक व उपचार सेवाओं का अभाव है।

विज्ञापन
Four-year-old boy dies after toffee gets stuck in his throat in Greater Noida Rabupura
चार वर्षीय दानियाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा कस्बे के मोहल्ला शांतिनगर में चार साल के मासूम दानियाल के गले में टॉफी फंसने पर उसके पिता शाहरूख व अन्य परिजन चार घंटे तक इलाज के लिए भटकते रहे। कस्बे में उपयुक्त इलाज न होने के कारण वह बच्चे को पड़ोसी जिले बुलंदशहर में लेकर पहुंचे। वहां भी वह कई चिकित्सक व अस्पताल में बच्चे को लेकर पहुंचे लेकिन मासूम की दम घुटने के कारण जान नहीं बच पाई। परिजन ने सोमवार को बच्चे का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। परिजन दुकानदारों से इस तरह बच्चों को टॉफी न देने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शांति नगर के रहने वाले शाहरुख के इकलौते बेटे 4 वर्षीय दानियाल की रविवार रात मौत हो गई थी। दानियाल के बाबा इकबाल खां ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे दानियाल ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह मोहल्ले की ही एक दुकान से टॉफी खरीदी थी। टॉफी खाने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दानियाल को तीन-चार हिचकियां आईं और वह जमीन पर गिर गया। टॉफी उसके गले में फंस गई थी। छटपटाते बच्चे को परिजन गोद में लेकर गले से लगाते हुए कस्बे के क्लीनिक पर ले गए। जहां पर सही उपचार न मिलने के चलते वे उसे झाझर स्थित अस्पताल में ले गए जहां से उसे बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

मासूम बच्चे को बुलंदशहर के कई निजी चिकित्सकों के पास ले जाने के बाद सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने गले में टॉफी फंसने से दम घुटने के कारण उसकी मौत होना बताया है। 

बच्चे की मां निशा, पिता शाहरुख व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता शाहरुख का कहना कि कस्बे में चिकित्सक व उपचार सेवाओं का अभाव है। अगर यहां सही उपचार होता तो उनके बच्चे की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed