{"_id":"68bda95f2db353c1e509aa4b","slug":"four-workshops-will-be-held-at-vv-giri-national-labor-institute-grnoida-news-c-1-gnd1002-3377426-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वीवी गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान में होंगी चार कार्यशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वीवी गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान में होंगी चार कार्यशालाएं
विज्ञापन
फोटो-- -- -
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित वीवी गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान में सोमवार से पांच दिन तक चार कार्यशालाएं होंगी। इनमें महिला श्रमिकों, युवाओं और शोधकर्ताओं के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे।
संस्थान के अनुसार, पहली कार्यशाला महिला श्रमिकों के लिए अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में कौशल विकास रणनीतियां विषय पर होगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को बदलते श्रम बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए नई तकनीकों और कौशलों से लैस करना है। दूसरी कार्यशाला पेंशन योजनाएं संगठित और असंगठित क्षेत्र पर केंद्रित है। इसमें प्रतिभागियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि श्रमिक अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें। तीसरी कार्यशाला युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी नई संभावनाओं के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
चौथी कार्यशाला में श्रम अध्ययन में शोध पद्धति पर कोर्स का आयोजन होगा। इसमें शोधकर्ताओं और छात्रों को शोध की आधुनिक विधियों से अवगत कराया जाएगा जिससे श्रम संबंधी नीतियों और कार्यक्रमों का गहन अध्ययन संभव हो सके।