फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four underground reservoirs will solve the water shortage in Greno

Noida News: चार भूमिगत जलाशय दूर करेंगे ग्रेनो में पानी की किल्लत

Wed, 23 Jul 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Four underground reservoirs will solve the water shortage in Greno
-सेक्टर औैर सोसाइटियों में गंगाजल की आपूर्ति के लिए प्राधिकरण कर रहा निर्माण
विज्ञापन

- 20,500 केएलडी क्षमता के होंगे टेकजोन और ईटा में बनने वाले जलाशय

फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की पानी की किल्लत दूर करने के लिए प्राधिकरण चार भूमिगत जलाशय (यूजीआर) बना रहा है। इससे सेक्टर और सोसाइटी में भूजल के साथ गंगाजल मिलाकर आपूर्ति पानी की होगी। इन जलाशयों का निर्माण टेकजोन और ईटा सेक्टर में प्राधिकरण करा रहा है। इन यूजीआर की क्षमता संयुक्त रूप से 20,500 केएलडी होगी।
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक, जल विभाग राजेश कुमार ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च कर तीन जलाशय बनाए जा रहे हैं। इसी साल के अंत तक निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। इन यूजीआर का निर्माण टेकजोन-4, सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में किया जा रहा है। टेकजोन-4 के जलाशय की क्षमता 10 हजार केएलडी है। सेक्टर-2 में छह हजार केएलडी और सेक्टर-3 में तीन हजार केएलडी क्षमता के यूजीआर बनाए जा रहे हैं। इनके बनने से दो दर्जन से अधिक सोसाइटी, सेक्टर और बड़े संस्थानों में जल आपूर्ति बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन

इसमें प्रमुख रूप से हिमालय प्राइड, चेरी काउंटी, फ्यूजन होम्स, ग्रीन आर्क, जेएम फ्लोरेंस, स्प्रिंग मीडोज, समृद्धि, मेफेयर, ला रेजिडेंशिया, हवेलिया, एनएक्स वन, गौर सौंदर्यम, निराला एस्टेट, ऐस एस्पायर, लेजर पार्क, रॉयल नेस्ट, गैलेक्सी वेगा, पंचतत्व और आम्रपाली लेजर पार्क शामिल हैं। इसी तरह सेक्टर-2 यूजीआर से सेक्टर-2 के ही ब्लॉक ए, बी, सी, डी, ई और एफ के अलावा इरोज संपूर्णम और निराला सोसाइटी को पानी की आपूर्ति होगी। सेक्टर-3 यूजीआर से जनता फ्लैट और ब्लॉक ए, बी, सी और डी में जल आपूर्ति बेहतर होगी। सेक्टर ईटा-2 यूजीआर जिसकी 1500 केएलडी की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
-जल विभाग को यूजीआर के निर्माण का काम इसी साल के अंत तक पूरा करने के लिए कहा गया है। इससे सेक्टरों व सोसाइटियों में जल आपूर्ति को बेहतर बनाया जा सकेगा।
- प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed