फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four townships will be developed along Yamuna Expressway

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित की जाएंगी चार टाउनशिप

Tue, 30 Jan 2024 04:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Four townships will be developed along Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित की जाएंगी चार टाउनशिप
विज्ञापन

- आगरा में 10500 हेक्टेयर में होगा विकास, 20 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे डेढ़-डेढ़ किमी क्षेत्र में चार टाउनशिप विकसित की जाएंगी। यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने इसकी अनुमति दे दी है। इसकी डीपीआर 60 दिन में बनाकर देने के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। इन टाउनशिप को इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग कलस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी कंपनियां पूरी तरह प्रदूषणमुक्त लगेंगी। इससे करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।


यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बोर्ड बैठक में आगरा में 10500 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव रखा। इसे यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ किमी के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को बोर्ड के सभी सदस्यों ने सहमति देते हुए पास कर दिया। इन चार टाउनशिप में सभी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां स्थापित की जाएंगी। आगरा में बनाई जानी वाली टाउनशिप में जीरो उत्सर्जन होगा। इनमें एक टाउनशिप में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल बनाए जाएंगे। जबकि दूसरे में डाटा पार्क स्थापित किया जाएगा। जबकि तीसरी टाउनशिप में इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाए जाएंगे। जबकि चौथी टाउनशिप एक अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनेंगे।
विज्ञापन


बैठक में यह अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, यीडा के एसीईओ कपिल सिंह, एसीईओ विपनि जैन, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान आदि समेत कई जनपदों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed