फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four rounds of competition on first day in competition organized by Amar Ujala and UP Chess Association

Amar Ujala Junior Chess Festival: शतरंज के समर में उतरे नन्हे महारथी, पहले दिन चार राउंड के हुए मुकाबले

Sun, 29 Oct 2023 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Oct 2023 07:53 AM IST
सार

सात राउंड में खेले जाने वाले ग्रांड फिनाले के पहले दिन चार राउंड के रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमें शामिल खिलाड़ियों ने ऊंट, घोड़े, हाथी और रानी से प्रतिद्वंदी को परास्त करने के लिए चालें चलीं।

विज्ञापन
Four rounds of competition on first day in competition organized by Amar Ujala and UP Chess Association
Amar Ujala Junior Chess Competition - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के महासमर का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिमागी घोड़े दौड़ाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और यूपी शतरंज एसोसिएशन के सचिव एके रायजादा ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। दो दिवसीय ग्रांड फिनाले में जिले के 45 स्कूलों के 255 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


सात राउंड में खेले जाने वाले ग्रांड फिनाले के पहले दिन चार राउंड के रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमें शामिल खिलाड़ियों ने ऊंट, घोड़े, हाथी और रानी से प्रतिद्वंदी को परास्त करने के लिए चालें चलीं। अंडर-12 वर्ग में 129 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें लड़कों और लड़कियों के वर्ग में अनय सिंह, विग्नेश बाला, अवान तिवारी, दक्ष सैनी, चैतन्य गुप्ता, आकर्ष रत्नम और हर्ष भूषण चार-चार अंकों के साथ टॉप पर रहे। वहीं 12 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के फिनाले में 126 खिलाड़ियोंं ने हिस्सा लिया। इनमें जय पांडे, यश कुमार सिंह, अरेन गौतम, रायन गौतम, अर्णव पाॅल, समय कुशवाहा, दीपतांशु प्रसाद और कृष्णा चौहान चार-चार अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मानकों में स्विस लीग के आधार पर खेली जा रही है। सात राउंड के बाद भी प्वाइंट्स के आधार पर यदि खिलाड़ियों के बीच मैच टाई (बराबरी पर छूटा) हुआ तो समय के आधार पर विजेता घोषित होगा। अमर उजाला की ओर से दो चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में 8 सितंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में जिले के 45 स्कूलों का चयन किया गया। अंडर-12 और 12 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के प्राथमिक चरण में हर स्कूल में करीब 150 से 250 खिलाड़ियों ने रोमांचक स्पर्धा की। प्रत्येक स्कूल से दोनों वर्गों में विजयी तीन-तीन खिलाड़ी फाइनल के लिए चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा और ग्रेनो के 45 स्कूलों ने लिया हिस्सा
1. जेपी पब्लिक स्कूल
2. होली पब्लिक स्कूल
3. रॉयन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बीटा-वन
4. सेंट जोसेफ स्कूल, अल्फा-वन 
5. जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेनो वेस्ट
6. एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
7. अमीचंद इंटर कॉलेज, कासना 
8. एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेनोवेस्ट, सेक्टर-3
9. सेंट हुड पब्लिक स्कूल दादरी
10. राम ईश इंटरनेशनल स्कूल, नॉलेज पार्क-वन
11. प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा गामा-वन 
12. विश्व भारती इंटरनेशनल स्कूल, बीटा-वन 
13. एपीजे इंटरनेशनल स्कूल
14. जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्णनगरी 
15. राव कासल पब्लिक स्कूल
16. दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
17. एस्टर पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-5 
18. दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3
19. प्रज्ञान स्कूल जेवर
20. एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल, दनकौर
21. गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज,  नॉलेज पार्क-5
22. ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल,  सिरसा
23. एमसी गोपीचंद इंटर, कॉलेज
24. पंडित सालगराम इंटर कॉलेज, ग्रेनो वेस्ट
25. सिटी हार्ट पब्लिक स्कूल, दादरी
26. दादरी पब्लिक स्कूल
27. डीसेंट पब्लिक स्कूल, दादरी
28. विजडम ट्री स्कूल, ग्रेनो वेस्ट 
29. सनराइज विले स्कूल, सेक्टर-25
30. इंडस वैली स्कूल, सेक्टर-62
31. पंचशील बालक इंटर कॉलेज
32. डीएवी स्कूल, नोएडा
33. आदर्श ज्ञान वाटिका, सदरपुर
34. न्यू नोएडा स्कूल, गेझा
35. धर्म पब्लिक स्कूल, सेक्टर-22
36. महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज
37. एसडी विद्या स्कूल, सेक्टर-49
38. महर्षि  विद्या मंदिर
39. बीएस मेमोरियल स्कूल, निठारी
40. जेनेसिस ग्लोबल स्कूल
41.नेहरू इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-11
42. उत्तराखंड पब्लिक स्कूल
43. मॉडर्न पब्लिक स्कूल
44. रामाज्ञा स्कूल 
45. यदु पब्लिक स्कूल

यूपी के खिलाड़ियों में अपार क्षमता, करेंगे कमाल
स्कूलों के नन्हे खिलाड़ी यूपी समेत पूरे भारत में शतरंज का क्रेज लाएंगे। यही बच्चे आगे चलकर शतरंज के ग्रैंडमास्टर बनेंगे। बस हमें स्कूलों को थोड़ा सा जागरूक करना होगा। अमर उजाला की ओर से स्कूलों में शतरंज प्रतियोगिता से यही जागरूकता लाई जा रही है। यह बात शनिवार को अमर उजाला और यूपी शतरंज एसोसिएशन की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और यूपी शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एके रायजादा ने कही। 

रायजादा ने कहा कि शतरंज में भारत का भविष्य उज्जवल है। फिलहाल शतरंज में भारत विश्व के शीर्ष चार से पांच देशों में शुमार है। हमारे पास कई ग्रैंड मास्टर हैं। विश्वनाथन आनंद, आर प्रगानंदा, डी गुकेश जैसे खिलाड़ियों की जीत से प्रभावित होकर हजारों बच्चे इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। कनेरू हंपी और तानिया सचदेव जैसी महिला ग्रैंड मास्टर से किशोरियां और युवतियां प्रभावित हो रही हैं। दक्षिण और पश्चिम भारत में शतरंज का खेल अधिक चर्चित है। हालांकि, शतरंज का खेल देशभर में चर्चित हो रहा है, फिर भी उत्तर भारत में इसकी जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed